भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मार्को रुबियो ने कहा- भारत-अमेरिका संबंध बेहद मजबूत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वॉशिंगटन 27 जून 2026। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द भारत का दौरा करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इसकी पुष्टि की है। रुबियो ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे खुद ट्रंप के भारत के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं और इसके लिए वे जल्द भारत आएंगे। रुबियो ने बताया कि ट्रंप प्रशासन अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रपति ट्रंप के भारत दौरे की तैयारियां कर रहा है। यह भारत और अमेरिका के रिश्तों में बढ़ती नजदीकी को रेखांकित करता है, क्योंकि दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं।

रुबियो ने कहा- इस साल के अंत में वे भी भारत का दौरा करेंगे
व्हाइट हाउस में न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में रुबियो ने कहा, मैं साल के अंत में राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे की तैयारियों के सिलसिले में भारत की यात्रा करूंगा। भारत-अमेरिका के संबंधों को लेकर रुबियो ने कहा कि दोनों देशों के संबंध मजबूत स्थिति में हैं और जी7 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हुई हालिया मुलाकात के बाद भारत-अमेरिका संबंधों में बेहतरी हुई है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने ये भी कहा कि क्वाड बैठक पर भी जल्द बातचीत हो सकती है। रुबियो ने भारत को अमेरिका का सबसे करीबी सहयोगी बताया। उन्होंने कहा, ‘भारत, अमेरिका का करीबी सहयोगी है और प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के रिश्ते भी बहुत अच्छे हैं, जो मुझे लगता है कि कूटनीति में बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।’

फरवरी 2020 में ट्रंप ने किया था भारत दौरा
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरी बार फरवरी 2020 में भारत का दौरा किया था। उस समय उन्होंने नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता से पहले अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप रैली को भी संबोधित किया था। साल 2024 में अमेरिकी सत्ता में दोबारा लौटने के बाद भी ट्रंप ने भारत के साथ बेहतर संबंधों को बढ़ावा दिया है और दोनों देश व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी और हिंद प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को बढ़ा रहे हैं। 

राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी में कई समानताएं
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भारत और अमेरिका को असीमित संभावनाओं वाले स्वाभाविक साझेदार बताते हुए कहा कि ट्रंप प्रशासन प्रौद्योगिकी, रक्षा, निवेश और उभरते क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग को राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी व्यक्तिगत संबंधों से भी मजबूती मिल रही है। व्हाइट हाउस में आईएएनएस को दिए एक विशेष साक्षात्कार में गोर ने भारत में अपने पहले छह महीनों के अनुभव साझा करते हुए कहा कि देश की विविधता, तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और अमेरिका के साथ मजबूत होती साझेदारी ने द्विपक्षीय संबंधों के भविष्य को लेकर उनके विश्वास को और मजबूत किया है।

Leave a Reply

Next Post

चेतन के साथ क्रिकेट खेलता था भाई और उसी पिच पर दिल हार बैठी थी सिया, केतन मर्डर केस में नया खुलासा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पुणे 27 जून 2026। पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी चेतन चौधरी और गोयल परिवार संपर्क में कैसे आए। पुलिस के मुताबिक, क्रिकेट में साझा रुचि के कारण चेतन चौधरी […]

You May Like

अब मरीजों से प्रदूषण शुल्क भी वसूल रहे निजी अस्पताल....|....विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका....|....लोहा कारोबारी जयप्रकाश मित्तल के ठिकानों पर आईटी की रेड....|....22 किलोग्राम गांजा तस्करी में तीन दोषियों को 20-20 साल की सजा....|....साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अबूझमाड़ के छात्रों को 40.98 करोड़ की सौगात....|....सिंहस्थ से पहले एयरपोर्ट का अंडरग्राउंड ट्रेक जुड़ेगा सुपर काॅरिडोर से, जमीन से 20 मीटर नीचे टनल....|....रोजगार देने वाले उद्योगों को मिलेगा ज्यादा प्रोत्साहन....|....भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज 20 को करेंगे देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित....|....नवजात शिशु देखभाल सप्ताह: नवजात को पानी पिलाना, काजल लगाना सही या गलत?....|....सामंथा रुथ बेबी शावर: अभिनेत्री ने शेयर किए गोद भराई के फोटो