सामंथा रुथ बेबी शावर: अभिनेत्री ने शेयर किए गोद भराई के फोटो

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई, 18 नवंबर 2026। सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर किलकारी गूंजने वाली है। कपल माता-पिता बनने वाले हैं। सामंथा अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एंजॉय कर रही हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ फोटोज शेयर करती नजर आती हैं। उन्होंने अब अपने बेबी शावर (गोद भराई) की झलकियां साझा की हैं। सामंथा रुथ प्रभु ने आज बुधवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बेबी शावर की तस्वीरें साझा की हैं। पूरा परिवार मौजूद है। एक्ट्रेस लाल रंग के सूट में नजर आ रही हैं। गोद भराई की रस्म पारंपरिक तरीके से पूरे रीति-रिवाज के साथ की गई। घर के बड़े लोगों ने आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। राज और सामंथा साथ बैठकर रस्में पूरी करते देखे जा सकते हैं।

तस्वीरों के साथ सामंथा ने कैप्शन लिखा है, ‘हम’। इसके साथ व्हाइट हार्ट इमोजी बनाए हैं। फोटोज में सामंथा हाथ जोड़कर प्रार्थना करती दिख रही हैं। इस दौरान उनके सिर पर हाथ रखकर अन्य लोग आशीर्वाद दे रहे हैं।इससे पहले सामंथा ने 09 नवंबर को अपनी एक फोटो शेयर की थी। इसमें वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी थीं। साथ में कैप्शन लिखा था, ‘इस फोटो को ही मेरा मैटरनिटी शूट माना जाए’। बता दें कि राज और सामंथा ने 01 दिसंबर 2025 को शादी रचाई थी।

Leave a Reply

Next Post

नवजात शिशु देखभाल सप्ताह: नवजात को पानी पिलाना, काजल लगाना सही या गलत?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 18 नवंबर 2026।  नवजात शिशु का जन्म माता-पिता के जीवन में खुशियों के साथ कई नई जिम्मेदारियां भी लेकर आता है। खासकर पहली बार माता-पिता बने लोगों के मन में बच्चे की देखभाल, खानपान, नींद और सेहत को लेकर कई सवाल होते हैं। […]

You May Like

अब मरीजों से प्रदूषण शुल्क भी वसूल रहे निजी अस्पताल....|....विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका....|....लोहा कारोबारी जयप्रकाश मित्तल के ठिकानों पर आईटी की रेड....|....22 किलोग्राम गांजा तस्करी में तीन दोषियों को 20-20 साल की सजा....|....साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अबूझमाड़ के छात्रों को 40.98 करोड़ की सौगात....|....सिंहस्थ से पहले एयरपोर्ट का अंडरग्राउंड ट्रेक जुड़ेगा सुपर काॅरिडोर से, जमीन से 20 मीटर नीचे टनल....|....रोजगार देने वाले उद्योगों को मिलेगा ज्यादा प्रोत्साहन....|....भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज 20 को करेंगे देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित....|....नवजात शिशु देखभाल सप्ताह: नवजात को पानी पिलाना, काजल लगाना सही या गलत?....|....सामंथा रुथ बेबी शावर: अभिनेत्री ने शेयर किए गोद भराई के फोटो