सिसोदिया-जैन का इस्तीफा मंजूर, दिल्ली सरकार में महिला मंत्री की एंट्री…केजरीवाल ने एलजी को भेजे 2 नाम!

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 मार्च 2023। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे को मजूर कर लिया है। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्रिमंडल में नियुक्ति के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक आतिशी और सौरभ भारद्वाज के नाम उपराज्यपाल को भेजे हैं। अगर आतिशी और सौरभ भारद्वाज के नामों को मंजूरी मिल जाती है तो केजरीवाल सरकार में महिला मंत्री की एंट्री हो सकती है।  केजरीवाल की कैबिनेट में इससे पहले किसी भी महिला को जगह नहीं मिली है। अगर आतिशी के नाम पर मुहर लग जाती है तो वे केजरीवाल सरकार में पहली महिला मंत्री होंगी। बता दें कि सत्येंद्र जैन बीते कई महीनों से तिहाड़ जेल में बंद है, इसके अलावा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी सीबीआई ने हिरासत में ले लिया है। दिल्ली सरकार ने अपना बजट भी पेश करना है इसलिए केजरीवाल जल्द से जल्द अपनी कैबिनेट का विस्तार करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू कश्मीर में जियो ट्रू 5जी सेवाएं शुरू, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की शुभारंभ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 01 मार्च 2023। जम्मू-कश्मीर के नागरिकों के लिए जियो ट्रू 5 जी सेवाओं को शुरू किया गया है। जम्मू और श्रीनगर में 5जी सेवाओं को सक्रिय कर दिया गया है। जियो ने डिजिटल जम्मू-कश्मीर को बढ़ावा देने के लिए यूटी में 6529 करोड़ रुपये […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं