दो सशस्त्र समूहों के बीच गोलीबारी, एक की मौत; घटनास्थल पर पहुंचे अद्धसैनिक बलों के जवान

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 07 जुलाई 2023। हिंसाग्रस्त मणिपुर में शुक्रवार देर रात दो सशस्त्र विद्रोही समूहों के बीच हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई। यह घटना विष्णुपुर और चुराचांदपुर जिले के सीमा पर स्थित फौगाकचाओ इखाई गांव के पास हुई। अर्धसैनिक बल और मणिपुर सशस्त्र पुलिस के जवान भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 1.40 बजे विष्णुपुर और चुराचांदपुर जिले के जेन क्षेत्र फुइसानफाई और फोलजांग गांव में संदिग्ध मैतेई विद्रोहियों और कुकी विद्रोहियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। बीएन बीएसएफ टुकड़ियों, जो अवांग लीकाई क्षेत्र, फौगाकचाओ इखाई (बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिले का सीमावर्ती क्षेत्र) में तैनात थी, को भी भारी गोलीबारी का सामना करना पड़ा। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। 

जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे रुकी। सूत्रों के मुताबिक, सशस्त्र विद्रोहियों की आपसी गोलीबारी में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। अर्धसैनिक बल और मणिपुर सशस्त्र पुलिस के जवान भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। सूत्रों के मुताबिक घटना में कुछ के घायल होने की भी खबर है।

दरअसल, तीन मई को राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है और 3,000 से अधिक घायल हुए हैं। हालात को काबू करने और राज्य में सामान्य स्थिति वापस लाने के लिए मणिपुर पुलिस के अलावा लगभग 40,000 केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

बुलढाणा बस हादसा की फोरेंसिक रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, शराब के नशे में था ड्राइवर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुुंबई 07 जुलाई 2023। महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक जुलाई यानी शनिवार को हुए निजी बस हादसे की फॉरेंसिक जांच सामने आ गई है। इससे पता चला है कि दुर्घटना के वक्त बस का चालक शराब के नशे में था।  गौरतलब है, शनिवार तड़के बुलढाणा […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए