मुंबई में दाऊद के गुर्गों पर एनआईए के छापे, सलीम फ्रूट हिरासत में, कई ठिकानों पर कार्रवाई

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 09 मई 2022। मुंबई में पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के सहयोगियों और कुछ हवाला ऑपरेटरों के खिलाफ मुंबई में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापामारी शुरू की। छापेमारी के बीच एनआईए ने दाऊद के गुर्गे सलीम फ्रूट को हिरासत में लिया है। उसे उसके घर पर मारे गए छापे के दौरान पकड़ा गया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी की यह कार्रवाई मुंबई के नागपाड़ा, गोरेगांव, बोरीवली, सांताक्रूज, मुंब्रा, भिंडी बाजार और अन्य जगहों पर जारी है। कई हवाला ऑपरेटर और ड्रग तस्कर दाऊद से जुड़े थे। एनआईए ने इस संबंध में फरवरी में केस दर्ज किया था। इनके खिलाफ छापों की कार्रवाई आज शुरू की गई।  सलीम फ्रूट के ठिकाने पर छापे के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। 

नवाब मलिक से भी जुड़ा है मामला
एनआईए के सूत्रों के अनुसार यह छापेमारी जेल में बंद महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक से भी संबंधित है। गृह मंत्रालय के आदेश पर एनआईए ने दाऊद इब्राहिम, उसके अवैध कारोबार करने वाले गिरोह ‘डी कंपनी’ के खिलाफ केस दर्ज किया था। डी कंपनी संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठन है। यूएन ने दाऊद इब्राहिम को भी 2003 में वैश्विक आतंकी घोषित किया था। वह 1993 में हुए मुंबई धमाकों का मुख्य आरोपी है। वह कभी पाकिस्तान तो कभी अन्य देशों में ठिकाने बदलकर रहता है। एनआईए ने बयान जारी कर कहा कि दाऊद के सहयोगियों और कुछ हवाला ऑपरेटर के ठिकानों पर छापों की कार्रवाई जारी है। 

Leave a Reply

Next Post

कोविड-19 : लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या, पर एक सप्ताह में मौत का आंकड़ा 26 माह में सबसे कम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 मई 2022। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन मौतों की संख्या रविवार को समाप्त सप्ताह में 26 माह की सबसे कम रही है। राहत की बात है कि इस सप्ताह मौतें सिर्फ 20 हुईं। यह संख्या मार्च 2020 […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग