जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों के लिए ड्रोन और टारगेट कीलिंग रहे बड़ी चुनौती,60 बार ड्रोन से भेजा गया हथियार, गोला बारूद और नशा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू कश्मीर 31 दिसंबर 2021। वर्ष 2021 में सुरक्षा एजेंसियों के लिए ड्रोन और टारगेट कीलिंग बड़ी चुनौती रहे। यह चुनौती नए वर्ष में भी जारी रहेगी, क्योंकि पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियां चलाने के लिए इसे प्रमुख हथियार बना लिया है। देश में पहला ड्रोन हमला जम्मू के वायुसेना स्टेशन पर किया गया। ऐसे में अब नए साल में सुरक्षा एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती ड्रोन गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। इसके अलावा हाइब्रिड आतंकियों के जरिए कश्मीर में गैर कश्मीरी, कश्मीरी पंडितों और पुलिस कर्मियों को निशाना बनाया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय भी इसे लेकर चिंतित है। इन पर अंकुश लगाना बहुत आवश्यक है, क्योंकि ऐसी जगहों से ड्रोन के जरिए हथियार, गोला बारूद और ड्रग्स भेजी जा रही है, जिन जगहों पर नजर रखना काफी कठिन है। वहीं टारगेट कीलिंग को लेकर भी सभी एजेंसियों को मिलकर काम करने के लिए कहा गया है। मौजूदा वर्ष में 60 से ज्यादा बार ड्रोन गतिविधियां हुई हैं। इनमें सुरक्षाबलों को 40 से अधिक गतिविधियों का पता चला है। सुरक्षाबलों ने ड्रोन से गिराए गए 30 से अधिक हथियार बरामद किए हैं। इनमें पिस्टल की संख्या ही 20 के करीब है। इसके अलावा एके 47, एके 56 और कारबाइन जैसे हथियार भी बरामद किए गए। ड्रोन से गिराई गई ड्रग्स की खेप भी बरामद की गई है। करीब 20 बार ड्रोन से ड्रग्स गिराई गई है। ड्रोन के जरिए आईईडी भी भेजी गई। आईईडी भेजने के भी चार से पांच मामले हैं। 

ड्रोन की कुछ प्रमुख घटनाएं

  • 27 जून को जम्मू वायुसेना स्टेशन पर हमला किया गया। यह देश में पहला ड्रोन हमला था।
  • 27 जून को ही जम्मू के बठिंडी से 5 किलो आईईडी बरामद की गई, जो पाकिस्तान से भेजी गई थी।
  • 16 जुलाई को 6 किलो आईईडी लेकर आया ड्रोन अखनूर में पुलिस ने मार गिराया। 
  • 3 अक्तूबर को जम्मू के फ्लायं मंडाल में ड्रोन से गिराए गए हथियार बरामद किए गए। 
  • 4 जून को राजोरी एलओसी पर ड्रोन से गिराए गए हथियार बरामद किए गए।
  • 9 सितंबर को राजोरी में हथियार गिराने के बाद इन्हें लेने वाले तीन लोग गिरफ्तार किए गए।

ड्रोन शांत होते ही टारगेट कीलिंग

जून से लेकर अगस्त तक जम्मू-कश्मीर में ड्रोन गतिविधियां ज्यादा हुईं, लेकिन इसके कुछ हद तक नियंत्रित होते ही कश्मीर में हाइब्रिड आतंकी सक्रिय हो गए, जिन्होंने कश्मीर में टारगेट कीलिंग को जन्म दिया। अकेले अक्तूबर महीने में ही 11 नागरिकों की हत्या कर दी गई। इनमें कश्मीरी पंडित, गैर कश्मीरी और पुलिसकर्मी शामिल थे।  

नए साल में होगा कड़ा प्रहार, याद रखेगा उस पार

नए साल में आतंकवाद और नारको आतंकवाद की कमर तोड़ने से लेकर ड्रोन गतिविधियों और टारगेट कीलिंग पर कड़ा प्रहार करने की तैयारी कर ली गई है। जिससे उस पार बैठे आतंक के आका याद रखेंगे। आतंकी गतिविधियों के लिए यहां राज्य जांच एजेंसी पूरी ताकत से काम करेगी तो वहीं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स भी पूूरी ताकत से नशा तस्करों पर शिकंजा कसेगी। दोनों ही एजेंसियों के लिए एक मल्टीस्टोरी पार्किंग में ढांचा विकसित किया जा रहा है। यहां पर तनकीकी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही दोनों एजेंसियों के पास 200 से ज्यादा कर्मियों की मैनपावर होगी। इन एजेंसियों को एनआईए भी मदद करेगी, ताकि सीमा पार से हथियारों की तस्करी से लेकर गोला बारूद तक का नेटवर्क चलाने वालों पर शिंकजा कसा जा सके। 

विकसित होगी एंटी ड्रोन प्रणाली

नए साल में डीआरडीओ की मदद से बीएसएफ और एसएसजी एंटी ड्रोन प्रणाली भी विकसित कर लेगी। जिससे ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। इसके लिए तेजी से काम चल रहा है। आईबी के अलावा महत्वपूर्ण स्थलों पर इनकी तैनात रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने चुनी 2021 की बेस्ट टेस्ट इलेवन, इन 4 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 31 दिसंबर 2021। साल 2021 का समापन आज (शुक्रवार) हो जाएगा और गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर भी विराम लग गया है। 30 दिसंबर को साल 2021 का आखिरी इंटरनेशनल टेस्ट मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच समाप्त हुआ। इसके बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार