‘वायुसेना अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना जारी रखेगी’, एयर चीफ मार्शल चौधरी बोले; ग्लोबल साउथ पर कही यह बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 दिसंबर 2023। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया एक निर्णायक मोड़ पर है और बदलाव की हवा भारत के पक्ष में मजबूती से बह रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्लोबल साउथ से भारत का जुड़ना अंतरराष्ट्रीय मामलों में एक महत्वपूर्ण बिंदु है। चौधरी ‘भारत और ग्लोबल साउथ: चुनौतियां और अवसर’ विषय पर एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक समृद्ध ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में निहित, औपनिवेशिक छाया से एक प्रमुख वैश्विक खिलाड़ी के रूप में देश का उदय असंख्य चुनौतियों और अवसरों को सामने लाता है। 20वें सुब्रतो मुखर्जी संगोष्ठी का आयोजन सेंटर फॉर एयर पावर स्टडीज द्वारा किया गया था।

इन अनछुए आसमानों को पार कर रहे
उन्होंने कहा, ‘जब हम इन अनछुए आसमानों को पार कर रहे हैं, तो वायु सेना देश की शक्ति का एक प्रमुख घटक है और यह निसंदेह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके अलावा यह राष्ट्रीय शक्ति के प्रतीक, शांति और सहयोग के रूप में भी काम करेगी।’

सुधार करने और विश्वास बनाने की अनुमति
एयर चीफ मार्शल चौधरी ने कहा कि भारतीय वायुसेना आसानी से प्रगति के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य कर सकती है, रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा दे सकती है और ग्लोबल साउथ की सामूहिक उन्नति में योगदान दे सकती है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ के देशों के साथ हमारी वायु शक्ति के जुड़ने की हर तरफ चर्चा है। ग्लोबल साउथ से जुड़कर हमने एक दूसरे को सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करने, पारस्परिकता में सुधार करने और विश्वास बनाने की अनुमति दी है।

वार्ताएं महत्वपूर्ण
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि सुरक्षा चुनौतियों से निपटने और क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए वार्ताएं महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने अन्य देशों के साथ प्रशिक्षण और सहयोग बढ़ाया है।’ 

नए खिलाड़ियों द्वारा चुनौती दी जा रहीं
वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर वायुसेना प्रमुख ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों का परिदृश्य लगातार बदल रहा है और पारंपरिक शक्ति संरचनाओं को नए खिलाड़ियों द्वारा तेजी से चुनौती दी जा रही है। उन्होंने कहा, ‘वैचारिक विभाजन, संसाधनों की कमी और जलवायु परिवर्तन के कारण वैश्विक संघर्ष का खतरा मंडरा रहा है। इसने आर्थिक असमानता और संसाधनों के दोहन जैसी परस्पर चुनौतियां पैदा की हैं।’

वायुसेना प्रमुख ने कहा कि कोविड-19 जैसी घटनाओं और दुनिया भर में देखे जा रहे संघर्षों ने स्थिति को और खराब कर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर : पुंछ में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी, एनआईए की टीम मौके पर पहुंची

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पुंछ/जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार को हथियारों से लैस आतंकवादियों द्वारा सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर किए गए हमले में पांच सैनिकों के शहीद होने तथा दो अन्य के घायल होने के बाद सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को इलाके के वन […]

You May Like

तिलक वर्मा ने हारा हुआ मैच जिताया....|....शरीर में इस मिनरल की कमी से कमजोर हो जाती है इम्युनिटी, हार्ट भी पड़ सकता है कमजोर....|....कबीरधाम के 145 धान उपार्जन केंद्रों में 10 नवंबर तक पूरी करनी होंगी तैयारियां, 37 नए केंद्र भी शामिल....|....ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिली अज्ञात युवक की लाश....|....चार दिन सफाई बंद रखने पर ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना....|....एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाले बस टर्मिनल से दौड़ेंगी गुजरात-राजस्थान की बसें....|....किसान के घर से 50 लाख की चोरी का दावा....|....जय भानुशाली: 'पैसा हमारे बीच कभी नहीं आया'....|....500 करोड़ रुपये के विवाद पर महाराष्ट्र में घमासान....|....डेमोक्रेट को वोट देना पड़ा भारी