‘केरल बर्बादी के कगार पर’, भाजपा नेता केजे अल्फोंस का दावा- राज्य पर सबसे ज्यादा कर्ज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 अगस्त 2023। देश के सबसे बेहतर राज्यों में केरल को शामिल किया जाता है लेकिन अब केरल के भाजपा नेता के. जे. अल्फोंस ने दावा किया है कि राज्य की आर्थिक हालत बेहद खराब है और यह बर्बादी के कगार पर है। के. जे. अल्फोंस ने कहा कि ‘केरल की आर्थिक स्थिति खराब है। यह आर्थिक रूप से बर्बादी के कगार पर है। पेंशन देने के लिए पैसे नहीं हैं। साल 2019 से 70 हजार पेंशनर्स को अतिरिक्त डीए का भुगतान नहीं हो सका है। केरल पर सबसे ज्यादा कर्ज है। कोई राज्य ऐसे नहीं चल सकता। सरकार लगातार कर्ज ले रही है और यह भविष्य की पीढ़ियों पर बोझ है।

बीते पांच सालों में बढ़ा कर्ज
विपक्षी युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने भी राज्य की लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार पर राज्य की आर्थिक हालत खराब करने का आरोप लगाया था। विपक्ष ने सरकार पर भारी कर्ज लेने, फिजूलखर्च और टैक्स कलेक्शन में गड़बड़ी जैसे आरोप भी लगाए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य पर कर्ज बढ़कर तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। इसके चलते प्रति व्यक्ति कर्ज की सीमा भी बढ़कर एक लाख रुपये हो गई है। राज्य की 80 प्रतिशत कर्ज सिर्फ बीते पांच साल में बढ़ा है। केरल विधानसभा में पेश आंकड़ों के अनुसार, राज्य पर 2016-17 में 1,86,453 करोड़ रुपये कर्ज था जो 2021-22 में बढ़कर 3,35,641 हो गया। 

राज्य सरकार का कहना है कि बीते साल ही राजस्व घाटा 6,716 करोड़ रुपये हो गया था।  राज्य सरकार, केंद्र पर भी ग्रांट में कटौती करने का भी आरोप लगा रही है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 15वें वित्त आयोग के तहत केरल को केंद्र सरकार की तरफ से सबसे ज्यादा आर्थिक मदद मिलेगी। केंद्र सरकार 2020-21 से 2025-26 तक केरल सरकार को 53 हजार करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। 

Leave a Reply

Next Post

'माता-पिता की भी गलती है...' कोटा में छात्रों के बढ़ते सुसाइड पर सीएम गहलोत ने समिति बनाने का दिया आदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोटा 19 अगस्त 2023। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को अधिकारियों को छात्रों के बीच आत्महत्या के मामलों को रोकने के लिए सुझाव देने के लिए एक समिति बनाने का आदेश दिया और उन्हें 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा। मुख्यमंत्री […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर