INS विक्रांत स्क्रैपिंग केस: महाराष्ट्र सरकार का दावा, बेटे के साथ ‘लापता’ हुए भाजपा नेता किरीट सोमैया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 12 अप्रैल 2022। विमानवाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत को संरक्षित करने के लिए एकत्र किए गए 57 करोड़ रुपये के कोष की कथित धांधली के संबंध में मामला दर्ज किए जाने के बाद से भाजपा नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे ‘गायब’ बताए जा रहे हैं। मुंबई से पूर्व सांसद किरीट सोमैया और उनके बेटे नील पर इस मामले में आरोप लगाए गए हैं।  महाराष्ट्र के गृह विभाग का दावा है कि आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए चलाए गए चंदा वसूली अभियान में कथित भ्रष्टाचार का खुलासा होने के बाद से किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया अंडरग्राउंड हो गए हैं। मुंबई पुलिस को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। न ही दोनों का कोई अता पता चल रहा है। महाराष्ट्र गृह विभाग के अनुसार, किरीट सोमैया और उनके बेटे नील का पता नहीं चल पाया है कि वह कहां हैं।

इससे पहले गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर. एन. रोकड़े की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। न्यायाधीश ने किरीट की याचिका खारिज करते हुए कहा कि ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिनसे पता चलता है कि आरोपी ने सेवामुक्त विमानवाहक युद्धपोत को विखंडन से बचाने के लिए किस प्रकार पैसे एकत्र किए लेकिन उसे राज्यपाल कार्यालय में जमा नहीं किया।

इस बीच राकांपा ने किरीट सौमैया और उनके बेटे के कथित लापता होने पर भी सवाल खड़ा किया है। रकांपा ने सोमवार को सवाल किया कि भाजपा नेता किरीट सोमैया, जिन्हें ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, वह “गायब” कैसे हो सकते हैं।” महाराष्ट्र राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने एक बयान में कहा कि क्या वह “मिस्टर इंडिया” हो गए हैं। उन्होंने कहा, “जेड श्रेणी की सुरक्षा वाला व्यक्ति अचानक कैसे गायब हो जाता है? क्या किरीट सोमैया ‘मिस्टर इंडिया’ हैं?”

Leave a Reply

Next Post

140kph की स्पीड से उमरान ने हार्दिक के हेलमेट पर मारी बॉल, पांड्या ने कहा- किसी युवा तेज गेंदबाज को ऐसे ही नहीं जाने दे सकता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 12 अप्रैल 2022। आईपीएल 2022 में सोमवार सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस को आठ विकेट से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या और हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक के बीच जबरदस्त मुकाबला देखा गया। यंग […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक