मूसेवाला हत्याकांड में शक के घेरे में आई गायिका जेनी जोहर, सिद्धू के पिता ने एनआईए पर उठाए सवाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 04 अक्टूबर 2022। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी आए दिन चौंका देने वाले खुलासे कर रही है। हाल ही में पंजाब के सिंगर की हत्या के मामले में बिग बॉस फेम और गायिका अफसाना खान का नाम सामने आया था। वहीं अब पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख और दिलप्रीत सिंह ढिल्लों के नाम पर शक की सुई घूम रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बीते दिन दोनों से दिल्ली मुख्यालय में पांच घंटे तक पूछताछ की गई है।

इस गायिका से भी हुई पूछताछ
इसी बीच सिद्धू मूसेवाला केस में एक और नया नाम सामने आया है। पंजाब की मशहूर सिंगर जेनी जोहर के तार भी इस केस से जुड़ते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस केस को लेकर उनसे भी पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एनआईए ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में जेनी से लगभग चार घंटे तक पूछताछ कर उनका बयान दर्ज कर लिया है।

शक के घेरे में क्यों आईं जेनी?
बीते दिनों जेनी जोहल ने अपना गाना ‘लेटर टू सीएम’ रिलीज किया था। इस गाने में जिस बात ने सभी का ध्यान ओर खींचा, वह थे इस गाने के बोल। बता दें कि ‘लेटर टू सीएम’ गाने के जरिए जेनी जोहल सरकार से सिद्धू मूसेवाला के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है। गाने के सामने आने के बाद एनआईए ने सिंगर से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की कि क्या इस उनके पास ऐसी कोई जानकारी है जिसके बारे में उन्हें नहीं पता है। इसके अलावा यह भी पूछा गया कि क्या उनके और सिद्धू के बीच कभी किसी तरह की कोई बात हुई थी।

पिता ने कहा- यह गलता है
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा है कि एनआईए अब उन लोगों को समन भेज रही है, जो सिद्धू के हक में खड़े हैं। जबकि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की बी गैंग चंडीगढ़ में बैठी है। सिद्धू का मोबाइल, पिस्टल व अन्य सामान एनआईए के पास ही है, जैसे मर्जी चेक करें। मूसेवाला का गैंगस्टरों से कोई रिश्ता नहीं है लेकिन एजेंसियां उसका नाता जोड़ने पर तुली हैं। उनका बेटा एक शो का सवा करोड़ रुपया विदेश में लेता रहा है। वह चंद पैसों के लिए गैंगस्टरों से क्यों रिश्ता रखेगा। 

Leave a Reply

Next Post

'राम सेतु' बनी अक्षय की चौथी फ्लॉप, 'थैंक गॉड' का ठीक-ठाक प्रदर्शन, 'कांतारा' ने मारी बाजी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 04 नवंबर 2022। बॉक्स ऑफिस के लिए गुरुवार का दिन ज्यादा खास नहीं रहा। अक्षय और अजय दोनों की ही फिल्में औंधे मुंह गिरती नजर आ रही हैं। एक तरफ, अक्षय कुमार ‘राम सेतु’ के जरिए साल की चौथी फ्लॉप फिल्म देने जा रहे […]

You May Like

लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ....|....खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा, चलती ट्रेन से कूदा संदिग्ध; यात्री भी गिरफ्तार....|....कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी:आतंकी ठिकाना ध्वस्त, 5 AK राइफलें, भारी हथियारों का जखीरा बरामद....|....बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा जम्मू: अमरनाथ यात्रा का सबसे बड़ा काफिला रवाना, 93 हजार भक्तों ने किए दर्शन....|....नेता प्रतिपक्ष का कांग्रेस पर हमला, बोले- आस्था नहीं, राजनीतिक मजबूरी में पहुंची राम मंदिर