‘राम सेतु’ बनी अक्षय की चौथी फ्लॉप, ‘थैंक गॉड’ का ठीक-ठाक प्रदर्शन, ‘कांतारा’ ने मारी बाजी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 04 नवंबर 2022। बॉक्स ऑफिस के लिए गुरुवार का दिन ज्यादा खास नहीं रहा। अक्षय और अजय दोनों की ही फिल्में औंधे मुंह गिरती नजर आ रही हैं। एक तरफ, अक्षय कुमार ‘राम सेतु’ के जरिए साल की चौथी फ्लॉप फिल्म देने जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ, अजय देवगन की फिल्म ‘थैंक गॉड’ की भी हालत पस्त नजर आ रही है। हालांकि, इसका दोष बाजार को नहीं दिया जा सकता। क्योंकि 35 दिन पहले रिलीज हुई ‘कांतारा’ अब भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। लेकिन, अब देखना यह होगा कि सुनाक्षी सिन्हा, जान्हवी कपूर और कटरीना कैफ में से किसी की फिल्म आज यानी शुक्रवार को अच्छी ओपनिंग लेने में कामयाब हो पाएगी।

राम सेतु
अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही है। गुरुवार को 2.26 करोड़ रुपये की कमाई करने के साथ ही फिल्म की कुल कमाई 66.46 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है। यानी तकरीबन 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म दस दिन में अपनी लागत का 33.23 फीसदी ही निकाल पाई है। बता दें कि अक्षय कुमार के लिए साल 2022 काफी खराब साबित हो रहा है। इस साल उनकी एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई है।

थैंक गॉड
वहीं, अजय देवगन की ‘थैंक गॉड’ की हालत काफी बेहतर है। दसवें दिन तकरीबन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 34.73 करोड़ रुपये हो गया है। यानी 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने गुरुवार तक अपनी लागत का 49.61 फीसदी कमा लिया है।

कांतारा
‘राम सेतु’ और ‘थैंक गॉड’ के मुकाबले 35 दिन से सिनेमाघरों में राज कर रही कांतारा का कलेक्शन ज्यादा बेहतर हुआ है। फिल्म ने अपने पांचवें गुरुवार को तकरीबन 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 250 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है।

बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन
गुरुवार को तीन फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स की माने तो तीनों फिल्मों में से ‘फोन भूत’ सबसे आगे रहने वाली है। कटरीना कैफ स्टारर फिल्म आपेनिंग डे पर 2 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। युवाओं में जान्हवी कपूर के लिए दीवानगी को ध्यान में रखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि ‘मिली’ पहले दिन लगभग 1 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है। वहीं, डबल एक्सएल की बता करें तो यह फिल्म डे वन पर 60-75 लाख रुपये की ओपनिंग ले सकती है।

Leave a Reply

Next Post

ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड ने 52 एंकर निवेशकों से 661.67 करोड़ रुपए जुटाए

शेयर करे -अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 04 नवंबर 2022। ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड ने 52 एंकर निवेशकों को 19,692,584 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं और 336 रुपए प्रति शेयर के ऊपरी मूल्य बैंड पर कंपनी के प्रस्तावित आईपीओ से 661.67 करोड़ रुपए जुटाए हैं। आगे कंपनी आईपीओ के माध्यम […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां