रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का रिलीज हुआ गाना ‘देवा-देवा’, आग से खेलते आए नजर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 8 अगस्त 2022 । अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र इन दिनों काफी चर्चा में है. इस फिल्म का पहले गाना ‘केसरिया’ हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने बहुत प्यार दिया था. इस गाने में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बीच रोमांटिक मोमेंट्स को बखूबी शूट किया गया था. ये एक रोमांटिक गाना ता लेकिन अब फिल्म का दूसरा गाना ‘देवा-देवा’ भी रिलीज कर दिया गया है. गाने में रणबीर कपूर आगे से खेलते हुए नजर आ रहे हैं.

हाल ही में गाने का टीजर हुआ था रिलीज

हाल ही में इस गाने का टीजर भी रिलीज किया गया था. इस गाने की शुरुआत में रणबीर कपूर के हाथों में रोशनी आ जाती है जिस पर वो सवाल करते हैं कि ये रोशनी मेरे हाथों में कैसे? जिस पर अमिताभ बोलते हैं कि तुम खुद ही अस्त्र हो. इसके बाद गाने में हर जगह रणबीर कपूर को आग से खेलते हुए देखा जा सकता है. आग को अलग-अलग शेप में वीएफएक्स के जरिए बनाया गया है. कभी वो एक चील के रूप में नजर आता है तो कभी एक घेरे के रूप में. गाने में आलिया भी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं.

इस गाने का रणबीर ने उठाया पूरा लुत्फ

इस गाने को लेकर रणबीर कपूर ने कहा कि, ‘मैंने इस गाने का पूरा लुत्फ उठाया और मैं व्यक्तिगत तौर पर कई लेवल पर इससे संबंधित हो सकता था. इस गाने को बेहतरीन बनाने में प्रीतम दा, अरिजीत और अयान ने काफी मेहनत की है. ये गाना आपको काफी सहज लगेगा और आध्यात्मिक रूप से बहुत ही शक्तिशाली महसूस कराएगा. मुझे ये उम्मीद है कि हर कोई इसे उतना ही महसूस करेगा और आनंद लेगा जितना कि मैंने किया है.’

श्रावण सोमवार से नहीं था कोई बेहतर दिन- अयान

इस गाने के ऑडियो-विजुअल के बारे में बात करते हुए फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने कहा कि, ‘मुझे नहीं लगता है कि श्रावण के सोमवार से बेहतर दिन इस गाने को रिलीज करने का कोई और हो सकता है. ये गाना शुभ अवसर के लिए है. गाने के धुन और रणबीर के कैरेक्टर- शिव के आध्यात्मिक विजुअल के साथ तालमेल बिठाने का काम करते है, जो कि उनकी अग्नि शक्ति की खोज करता है. ‘केसरिया’ गाने से जो हमें प्यार मिला उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं. मैं ये देखने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता कि लोग ‘देवा-देवा’ पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे.’

Leave a Reply

Next Post

लंपी स्किन डिजीज: मध्य प्रदेश में अलर्ट, गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पर पशुओं की आवाजाही बैन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रतलाम (मध्यप्रदेश) 8 अगस्त 2022 । पशुओं में होने वाली लंपी स्किन डिजीज से राजस्थान के पशुपालकों में हाहाकार मचा हुआ है. हजारों पशुओं की मौत हो गई है. उधर, मध्य प्रदेश सरकार ने भी इसके लिए एहतियातन अलर्ट जारी कर दिया है. सूबे के […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक