असम-मेघालय सीमा विवाद: हिंसा के छह दिन बाद भी धारा 144 लागू, भारी सुरक्षा बल मौजूद, यात्रा प्रतिबंध भी जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गुवाहाटी 27 नवंबर 2022। असम-मेघालय हिंसा के छह दिन होने के बावजूद प्रशासन ने धारा 144 लागू कर रखी है। सीमा पर तनाव की आशंका के बीच भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं पहले से चल रहे यात्रा प्रतिबंध अब भी जारी है।  मंगलवार को हुई इस घटना के बाद असम पुलिस ने लोगों से पड़ोसी राज्य की यात्रा करने से बचने को कहा है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मेघालय में अभी भी स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण नहीं है। असम से लोगों या वाहनों पर हमले हो सकते हैं। इसलिए, हम लोगों से उस राज्य की यात्रा नहीं करने के लिए कह रहे हैं।  उन्होंने कहा कि अगर किसी को यात्रा करनी ही है तो हमने उन्हें मेघालय में पंजीकृत वाहनों से जाने को कहा है। 
गुवाहाटी और कछार जिले के जोरबाट में बैरिकेड्स लगाए गए
गुवाहाटी और कछार जिले के जोरबाट में पुलिस बैरिकेड्स लगाए गए  हैं जो असम से मेघालय में प्रवेश के दो मुख्य बिंदु हैं। अधिकारी ने कहा कि ट्रकों, सामान और अन्य सामान ले जाने वाले वाणिज्यिक वाहनों पर हालांकि कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
मेघालय सरकार ने SIT गठित की
 अमर उजाला से खास बातचीत में मेघालय के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) डॉ. एल.आर.बिश्नोई ने कहा कि घटना की जांच के लिए मेघालय ने एसआईटी का गठन किया है। उन्होंने कहा, सात सदस्यीय एसआईटी का नेतृत्व आईडी स्तर का अधिकारी करेगा। हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं। गुरुवार को कुछ छिटपुट घटनाएं हुईं थी, जिस पर काबू पा लिया गया था। उन्होंने खुद घटनास्थल का दौरा किया। अब वहां पर हालात सामान्य है लेकिन सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। लोगों को समझाया जा रहा है और लोग अब धीरे-धीरे समझ भी रहे हैं।

असम ने लोगों के मेघालय जाने पर ‘पाबंदी’ जारी रखी
असम ने शनिवार को लगातार पांचवें दिन लोगों और निजी वाहनों के मेघालय जाने पर पाबंदी जारी रखी। असम पुलिस ने राज्य के लोगों को कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए मेघालय की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है।

फायरिंग में हो गई थी छह लोगों की मौत
असम-मेघालय सीमा पर बीते मंगलवार की सुबह हुई हिंसा में एक वन रक्षक सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। असम के वन कर्मियों द्वारा अवैध रूप से काटी गई लकड़ियों से लदे एक ट्रक को रोका गया था। 

Leave a Reply

Next Post

'पार्टी में न किसी से नाराज हूं, न परेशान हूं', कांग्रेस में बगावत पैदा करने के आरोपों पर थरूर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 नवंबर 2022। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की केरल इकाई में न ही किसी से नाराज  हैं और न ही परेशान हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर