‘आतंकवाद बड़ा खतरा, इसे शह देने वालों को देना होगा करारा जवाब’…एससीओ समिट में बोले राजनाथ सिंह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 अप्रैल 2023। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से जोर देकर कहा कि आतंकवाद के सभी रूपों को मिलकर जड़ से मिटाने तथा इसका समर्थन करने और इसे शह देने वालों की जवाबदेही तय किए जाने की जरूरत है। राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां एससीओ सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जोर देकर कहा कि किसी भी तरह का आतंकवाद या किसी भी तरह के आतंकवाद को समर्थन देना मानवता के खिलाफ बड़ा अपराध है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद और शांति तथा समृद्धि एक साथ नहीं रह सकते। उन्होंने किसी देश का नाम लिए बिना कहा कि यदि कोई देश आतंकवादियों को समर्थन देता है तो वह न केवल दूसरों के लिए खतरा पैदा करता है बल्कि अपने लिए भी खतरा पैदा करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को कट्टरपंथी बनाना केवल सुरक्षा की दृष्टि से चिंता का विषय नहीं है बल्कि यह समाज की सामाजिक-आर्थिक प्रगति के मार्ग में भी बड़ी बाधा है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि हम एससीओ को मजबूत तथा विश्वसनीय अंतर्राष्ट्रीय संगठन बनाना चाहते हैं तो हमारी सबसे पहली प्राथमिकता आतंकवाद से प्रभावशाली ढंग से निपटने की होनी चाहिए। भारत संयुक्त राष्ट्र चाटर्र के प्रावधानों के आधार पर शांति तथा सुरक्षा बनाए रखने में विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य देशों को अधिक से अधिक फायदे के लिए सहयोग के प्रयासों को बढाना होगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षित, स्थिर और स्मृद्ध क्षेत्र से सभी देशों में लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘सिक्योर’ विजन क्षेत्र के बहु आयामी कल्याण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को प्रकट करता है। राजनाथ ने कहा कि भारत साझा सुरक्षा हितों को देखते हुए एससीओ सदस्य देशों की रक्षा क्षमता बढाने के प्रति वचनबद्ध है।

Leave a Reply

Next Post

अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू में सुरक्षा उपायों पर चर्चा के लिए बैठक, एक जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगी यात्रा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 अप्रैल 2023। जुलाई में शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा उपायों और सैनिकों की तैनाती पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को यहां विभिन्न सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की बैठक हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दक्षिण […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां