सुभाष चंद्र बोस ने भारत की आजादी से कभी समझौता नहीं किया, एनएसए अजीत डोभाल ने कहा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 जून 2023। एनएसए अजीत डोभाल ने तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, जय हिन्द जैसे कई नारों से देश की आजादी की लड़ाई में नई ऊर्जा भरने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद किया। उन्होंने कहा कि नेताजी कहा करते थे कि वह स्वतंत्रता से किसी भी चीज के लिए समझौता नहीं करेंगे और उन्होंने किया भी नहीं।  डोभाल ने कहा कि नेताजी की जिंदगी और उनका देश के लिए त्याग युवाओं के लिए आज भी प्रेरणादायक है। बोस न केवल इस देश को राजनीतिक पराधीनता से मुक्त कराना चाहते हैं, बल्कि लोगों की राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मानसिकता को बदलना चाहते थे। वह कहा करते थे कि लोगों को आकाश में उड़ते पक्षियों की तरह स्वतंत्र महसूस करना चाहिए। बता दें, एनएसए डोभाल दिल्ली में एक कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृतियों को याद करते हुए ये सब बोल रहे थे। 

उन्होंने कहा कि जब 1928 में लोगों में बात होने लगी कि स्वतंत्रता के लिए कौन लड़ेगा, तो बोस आगे आए और उन्होंने कहा कि मैं अपने देश के लिए लड़ूगा। उन्होंने कहा कि लोगों की राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मानसिकता बदलने की जरूरत है। उन्हें स्वतंत्र पक्षियों की तरह महसूस करने की जरूरत है।  

Leave a Reply

Next Post

वादे हर कोई करता है, लेकिन मोदी सरकार का ‘‘मजबूत पहलू'' वादों को पूरा करना है: जयशंकर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 जून 2023। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि लोगों से वादे हर कोई करता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार का ‘‘मजबूत पहलू” यह है कि वह दी गई समयसीमा में सेवाएं उपलब्ध कराती है और परियोजनाओं […]

You May Like

सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज