कोरोना वैक्सीनेशन का ट्रायल : 2 जनवरी से पूरे देश में ड्राई रन,पहले 4 राज्यों में हो चुका है ड्राई रन

indiareporterlive
शेयर करे

कोरोना वैक्सीन के करीब पहुंचा देश

2 जनवरी से शुरू होगा सबसे बड़ा अभियान

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 दिसंबर 2020। नए साल की दस्तक के साथ ही देश में अब कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ी तैयारी शुरू हो गई है. भारत सरकार ने फैसला लिया है कि 2 जनवरी से देश के हर राज्य में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बैठक में ये फैसला लिया। 

अबतक देश के 4 राज्यों में ही ऐसा ड्राई रन किया गया था. जिसमें पंजाब, असम, गुजरात और आंध्र प्रदेश में किया गया था। चारों राज्यों में ड्राई रन को लेकर अच्छे रिजल्ट सामने आए थे, जिसके बाद अब सरकार ने पूरे देश में इस ड्राई रन को लागू करने का फैसला किया है।

ड्राई रन में क्या होता है?

स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, ड्राई रन में राज्यों को अपने दो शहरों को चिन्हित करना होगा। इन दो शहरों में वैक्सीन के शहर में पहुंचने, अस्पताल तक जाने, लोगों को बुलाने, फिर डोज देने की पूरी प्रक्रिया का पालन इस तरह किया जाएगा, जैसे वैक्सीनेशन हो रहा हो।

साथ ही सरकार ने कोरोना वैक्सीन को लेकर जिस कोविन मोबाइल ऐप को बनाया है, उसका भी ट्रायल किया जाएगा। ड्राई रन के दौरान जिन लोगों को वैक्सीन दी जानी होती है, उन्हें SMS भेजा जाएगा। उसके बाद अधिकारियों से लेकर स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीनेशन पर काम करेंगे।

मुख्य रूप से इसमें वैक्सीन के स्टोरेज, वितरण और टीकाकरण की तैयारियों को परखा जाता है। जो कि शहर के बड़े सरकारी अस्पतालों या अन्य जगहों पर की जा रही हैं।

चार राज्यों में दो दिन तक चला था ड्राई रन

पूरे देश में ड्राई रन चलाने से पहले पंजाब, असम, गुजरात और आंध्र प्रदेश में ड्राई रन किया गया। पंजाब के लुधियाना और शहीद भगत सिंह नगर में इस दौरान पूरे सिस्टम को ऑनलाइन अपनाया गया. वैक्सीन के स्टोरेज से लेकर लोगों को जानकारी देने तक प्रक्रिया का ऑनलाइन तरीके से पालन किया गया. अन्य राज्यों में भी यही प्रक्रिया 28, 29 दिसंबर को अपनाई गई।

प्रधानमंत्री ने दी थी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ही वैक्सीनेशन को लेकर जानकारी दी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारी अपने अंतिम चरण में हैं, जल्द ही दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना वैक्सीनेशन का प्रोग्राम शुरू कर दिया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि लोगों को वैक्सीन से जुड़ी जानकारी उनके फोन पर ही मिलेगी।

साथ ही पीएम मोदी ने लोगों को चेताया और कहा कि कोरोना वैक्सीन से जुड़ी अफवाहों से बचें और किसी भी मैसेज को बिना पुख्ता किए आगे फॉरवर्ड ना करें। पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन आने के बाद भी सभी को कड़ाई रखनी होगी।

जल्द मिल सकती है कोरोना वैक्सीन को मंजूरी

आपको बता दें कि देश में जल्द ही कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिल सकती है. सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार की जा रही कोविशील्ड को लेकर बीते दिन एक्सपर्ट कमेटी की बैठक हुई। हालांकि, कल तो मंजूरी नहीं मिली लेकिन एक जनवरी को होने वाली बैठक में मंजूरी मिलने के आसार हैं। ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है, जिसके बाद भारत में वैक्सीन को मंजूरी मिलने के आसार बढ़े हैं।

Leave a Reply

Next Post

लोगों को छत उपलब्ध कराना उनके सपने साकार करना हैः- सांसद अरूण साव

शेयर करेदिशा की बैठक में फ्लेगशिप योजनाओं की समीक्षा इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 31 दिसम्बर 2020। लोगों को छत देना उनके सपनों को साकार करना है, प्रधानमंत्री आवास योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी अपूर्ण कार्य जल्द पूर्ण करायें। हम सब जनता और सरकार के बीच की कड़ी हैं। […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस