क्लासरूम से इंडस्ट्री तक: एसआरएम और एथर की नई पहल

Indiareporter Live
शेयर करे

ईवी क्रांति को मिलेगा युवा दम, एसआरएम-एथर ने मिलाया हाथ

‘एथर फोर्ज’ से निकलेगी नई पीढ़ी की टेक्नोलॉजी

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 10 अप्रैल 2026। तेज़ी से बदलती दुनिया में शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में एक अहम पहल सामने आई है। एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और एथर एनर्जी के बीच हुआ यह समझौता न केवल एक औपचारिक साझेदारी है, बल्कि यह भविष्य की तकनीकी शिक्षा का एक नया मॉडल भी पेश करता है। इस सहयोग के तहत कैंपस में स्थापित होने वाला ‘एथर फोर्ज’ टेक्नोलॉजी सेंटर छात्रों को किताबों से आगे बढ़कर वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से रूबरू कराएगा।

इस पहल की सबसे खास बात यह है कि छात्रों को छह महीने से लेकर एक वर्ष तक की लंबी इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा, जिससे वे पढ़ाई के साथ-साथ इंडस्ट्री का गहन अनुभव हासिल कर सकेंगे। आज के प्रतिस्पर्धी दौर में यह अनुभव उन्हें न केवल तकनीकी रूप से मजबूत बनाएगा, बल्कि करियर की दिशा भी स्पष्ट करेगा।

एथर एनर्जी के टैलेंट एक्विजिशन प्रमुख आरिफ अहमद शरीफ का मानना है कि कंपनी की जड़ें खुद एक कैंपस इकोसिस्टम से जुड़ी हैं, इसलिए युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। वहीं, संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. एस. पोन्नुसामी के अनुसार, यह साझेदारी इलेक्ट्रिक वाहन अनुसंधान और सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में नए आयाम खोलेगी। कुल मिलाकर, ‘एथर फोर्ज’ केवल एक सेंटर नहीं, बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनने जा रहा है, जहां शिक्षा, नवाचार और उद्योग मिलकर भारत के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी भविष्य को आकार देंगे।

Leave a Reply

Next Post

एआई और क्लाउड का नया हब बना मुंबई, इक्विनिक्स ने किया बड़ा निवेश

शेयर करेमुंबई बना डिजिटल पावरहाउस: इक्विनिक्स ने लॉन्च किया एआई -रेडी डेटा सेंटर मुंबई में डिजिटल क्रांति: इक्विनिक्स का एआई-रेडी ‘एमबी 3’ डेटा सेंटर लॉन्च (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 10 अप्रैल 2026। इक्विनिक्स ने भारत की डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता को नई मजबूती देते हुए मुंबई में अपने चौथे […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग