एआई और क्लाउड का नया हब बना मुंबई, इक्विनिक्स ने किया बड़ा निवेश

Indiareporter Live
शेयर करे

मुंबई बना डिजिटल पावरहाउस: इक्विनिक्स ने लॉन्च किया एआई -रेडी डेटा सेंटर

मुंबई में डिजिटल क्रांति: इक्विनिक्स का एआई-रेडी ‘एमबी 3’ डेटा सेंटर लॉन्च

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 10 अप्रैल 2026। इक्विनिक्स ने भारत की डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता को नई मजबूती देते हुए मुंबई में अपने चौथे इंटरनेशनल बिजनेस एक्सचेंज (आईबीएक्स) डेटा सेंटर ‘एमबी 3’ का शुभारंभ किया है। यह अत्याधुनिक सुविधा ऐसे समय में आई है, जब देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा लोकलाइजेशन की मांग तेजी से बढ़ रही है। करीब 95 मिलियन डॉलर के शुरुआती निवेश से तैयार यह डेटा सेंटर फिलहाल 1,370 से अधिक कैबिनेट क्षमता के साथ शुरू हुआ है, जिसे भविष्य में 5,400 से अधिक तक बढ़ाया जा सकेगा। हाई-डेंसिटी डिजाइन, लिक्विड कूलिंग और एनर्जी-एफिशिएंट तकनीक के साथ एमबी 3 को खासतौर पर एआई, मशीन लर्निंग और डेटा-इंटेंसिव एप्लिकेशंस के लिए तैयार किया गया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस  ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा, “महाराष्ट्र में देश की लगभग 60% डेटा सेंटर क्षमता मौजूद है, और एमबी 3 जैसे एआई-समर्थित इंफ्रास्ट्रक्चर से मुंबई एक प्रमुख डिजिटल हब के रूप में और मजबूत होगा।”

एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के अध्यक्ष  साइरस अदागरा ने कहा, “भारत एशिया-पैसिफिक के डिजिटल भविष्य को आकार देने में अहम भूमिका निभा रहा है, और एमबी 3 इस दिशा में हमारी क्षमता को और सशक्त बनाता है।” वहीं, भारत में इक्विनिक्स के प्रबंध निदेशक मनोज पॉल ने जोड़ा, “हाइब्रिड मल्टीक्लाउड और बड़े पैमाने पर एआई के दौर में मजबूत और इंटरकनेक्टेड इंफ्रास्ट्रक्चर बेहद जरूरी है।” पवई के चांदिवली स्थित यह डेटा सेंटर 100% नवीकरणीय ऊर्जा पर आधारित है और देश के डिजिटल इकोसिस्टम को नई गति देने के साथ-साथ सतत विकास की दिशा में भी एक मजबूत कदम है।

Leave a Reply

Next Post

अनन्या पांडे बनीं लिम्का की नई आवाज़

शेयर करेलिम्का के लिए अनन्या का डबल रोल अनन्या चलाएंगी लिम्का का सोशल मीडिया गेम (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 10 अप्रैल 2025। भारत के प्रतिष्ठित लाइम ‘एन’ लेमनी ड्रिंक ब्रांड लिम्का ने अपने सफर में एक नया और दिलचस्प मोड़ लेते हुए अनन्या पांडे को न सिर्फ ब्रांड […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां