सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में एशियन गेम्स में उतरेगी टीम इंडिया, शेड्यूल हुआ जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 जनवरी 2026। Asian Games 2026 में क्रिकेट एक बार फिर एशिया के खेल मंच पर आकर्षण का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। जापान की धरती पर पहली बार इतने बड़े क्रिकेट मुकाबले खेले जाएंगे, जहां भारत अपने खिताब की रक्षा के इरादे से उतरेगा। एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है और फैंस के लिए एक्शन सितंबर से ही शुरू हो जाएगा।

कब और कहां होंगे एशियन गेम्स 2026?

Asian Games 2026 की आधिकारिक शुरुआत 19 सितंबर से होगी और खेल 4 अक्टूबर तक चलेंगे। हालांकि क्रिकेट समेत कुछ स्पोर्ट्स इवेंट इससे पहले शुरू हो जाएंगे। क्रिकेट मुकाबले 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे. इस मेगा इवेंट की मेजबानी जापान के ऐची-नागोया शहर को मिली है।

एशियन गेम्स में क्रिकेट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. पुरुष और महिला दोनों वर्गों में टूर्नामेंट आयोजित होंगे। ठीक उसी तरह, जैसा 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में देखने को मिला था। पुरुष वर्ग में टॉप-4 टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी, जबकि बाकी 6 टीमों को प्रिलिमनरी मुकाबलों के जरिए अंतिम-8 में पहुंचना होगा।

मेंस क्रिकेट: कब से होगा आगाज?

पुरुषों के क्रिकेट मुकाबले 24 सितंबर से शुरू होंगे। कुल 10 टीमें इस इवेंट में हिस्सा लेंगी। क्वार्टर फाइनल से पहले तीन दिन तक प्रिलिमनरी मुकाबले खेले जाएंगे. मेडल मुकाबले 3 अक्टूबर को होंगे, जिसमें गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल के लिए टीमें भिड़ेंगी। भारत मौजूदा चैंपियन है और उम्मीद जताई जा रही है कि टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ही इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे।

वुमेंस क्रिकेट: पहले उतरेगी Team India

महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 17 सितंबर से होगी. इसमें 8 टीमें हिस्सा लेंगी और मुकाबले सीधे नॉकआउट फॉर्मेट में खेले जाएंगे। क्वार्टर फाइनल से ही मेडल की रेस शुरू हो जाएगी। ब्रॉन्ज और गोल्ड मेडल मुकाबले 22 सितंबर को होंगे। भारतीय महिला टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी और इस बार भी हरमनप्रीत कौर के कप्तान रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Next Post

नाइजर नदी बनी कब्रिस्तान, नाव डूबने से एक ही परिवार के 21 सदस्यों सहित 38 की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 जनवरी 2026। उत्तरी माली के टिम्बकटू क्षेत्र में नाइजर नदी में एक नौका के चट्टानों से टकराकर डूबने से 38 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों और मृतकों के परिजनों ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल