नाइजर नदी बनी कब्रिस्तान, नाव डूबने से एक ही परिवार के 21 सदस्यों सहित 38 की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 जनवरी 2026। उत्तरी माली के टिम्बकटू क्षेत्र में नाइजर नदी में एक नौका के चट्टानों से टकराकर डूबने से 38 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों और मृतकों के परिजनों ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह दुर्घटना दिरे कस्बे में हुई। स्थानीय अधिकारियों ने अभी तक मृतकों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है, लेकिन क्षेत्रीय निवासी और नेशनल असेंबली के पूर्व अध्यक्ष अल्काइदी टूरे ने मंगलवार को बताया कि 38 लोग मारे गए और 23 लोग सुरक्षित किनारे पर पहुंच गए।

डिरे निवासी मूसा अग अलमौबारेक ट्राओरे ने कहा कि उन्होंने इस दुर्घटना में अपने परिवार के 21 सदस्यों को खो दिया और उन्होंने शवों को निकालने और गिनती करने में स्थानीय अधिकारियों की मदद की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव में वे परिवार और किसान सवार थे जिन्होंने अभी-अभी धान की कटाई की थी। इस नौका को सुबह पहुंचना था क्योंकि रात में सुरक्षा उपायों के कारण नावों का बंदरगाह में प्रवेश प्रतिबंधित है। यह रोक अल कायदा से जुड़े आतंकवादियों के हमलों को रोकने के उद्देश्य से लगाई गई है।

ट्राओरे ने कहा कि नाव चालक सुबह तक इंतजार नहीं करना चाहता था और उसने किसी दूसरे स्थान से किनारे आने की कोशिश की, जहां नाव चट्टानों से टकराकर डूब गई। माली की आबादी करीब 2.5 करोड़ है और वह पड़ोसी देश बुर्किना फासो और नाइजर के साथ मिलकर कई दशकों से जिहादी आतंकवादियों से लड़ रहा है। अल-कायदा समर्थित जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन (JNIM) समूह के आतंकवादी माली के टिम्बकटू क्षेत्र में सक्रिय हैं।     

Leave a Reply

Next Post

'हम पूर्व सैनिकों के सम्मान में सिर झुकाते हैं', सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस पर बोले रक्षा मंत्री

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 जनवरी 2026। आज देश 10वां सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस मना रहा है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया और जिन सैनिकों ने युद्ध के मैदान में अपने प्राण गंवाएं, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग