‘बेहद परेशान करने वाली घटना’, भारतीय जहाजों पर ईरानी नौसेना की गोलीबारी पर विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 अप्रैल 2026। होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय व्यापारिक जहाजों पर ईरानी नौसेना की गोलीबारी पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस घटना को बेहद परेशान करने वाला करार दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में नौवहन की स्वतंत्रता किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। सरकार ने इस मामले को कूटनीतिक स्तर पर उठाते हुए शनिवार को ईरानी राजदूत मोहम्मद फथाली को तलब किया था।

होर्मुज जैसा अहम मार्ग अंतरराष्ट्रीय व्यापार की जीवनरेखा: मिस्री
मिस्री ने रविवार को कहा कि हम इस हमले से बेहद विचलित हैं। अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों को ऊर्जा संबंधी व अन्य सभी व्यापार के लिए निर्बाध व खुला रहना चाहिए। मिस्री ने ईरान को यह भी याद दिलाया कि होर्मुज जैसा अहम मार्ग अंतरराष्ट्रीय व्यापार की जीवनरेखा है और इसके सिद्धांतों का सम्मान करना अनिवार्य है।

‘युद्ध से क्षेत्रीय सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव से भारत चिंतित’
विदेश सचिव ने ईरान के समक्ष भारत की चिंता साझा की व नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से क्षेत्रीय सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव से हम चिंतित हैं। ईरान के राजदूत ने आश्वासन दिया था कि वे भारत की चिंताओं और सुझावों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। ईरानी नौसेना की गनबोट्स ने होर्मुज में दो भारतीय जहाजों सनमार हेराल्ड और जग अर्नव पर बिना चेतावनी गोलीबारी की थी। यह जहाज इराक और सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर भारत आ रहे थे।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई–पुणे में ‘अक्षयकल्पा ऑर्गेनिक’ की एंट्री

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्ट रलाइव मुंबई 21 अप्रैल 2026। दक्षिण भारत में अपनी मजबूत पहचान बना चुका ‘अक्षयकल्पा ऑर्गेनिक’ अब मुंबई और पुणे के बाजारों में कदम रखकर पश्चिम भारत में नई शुरुआत कर रहा है। 2010 में स्थापित यह प्रमाणित ऑर्गेनिक डेयरी ब्रांड ‘स्वच्छ पोषण’ और ‘किसान […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग