मुंबई–पुणे में ‘अक्षयकल्पा ऑर्गेनिक’ की एंट्री

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्ट रलाइव

मुंबई 21 अप्रैल 2026। दक्षिण भारत में अपनी मजबूत पहचान बना चुका ‘अक्षयकल्पा ऑर्गेनिक’ अब मुंबई और पुणे के बाजारों में कदम रखकर पश्चिम भारत में नई शुरुआत कर रहा है। 2010 में स्थापित यह प्रमाणित ऑर्गेनिक डेयरी ब्रांड ‘स्वच्छ पोषण’ और ‘किसान सशक्तिकरण’ के मूल सिद्धांतों पर आधारित है। कंपनी अपने साथ दूध, घी, दही, पनीर, मक्खन, चीज़ और छाछ जैसे उत्पादों की पूरी रेंज लेकर आई है, जो एंटीबायोटिक्स, सिंथेटिक हार्मोन और रासायनिक अवशेषों से मुक्त हैं। आज जब महानगरों में दूध की शुद्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं, ऐसे समय में अक्षयकल्पा का यह विस्तार उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आया है। कंपनी का मॉडल न केवल पारदर्शिता पर आधारित है, बल्कि किसानों को सशक्त बनाकर एक टिकाऊ इकोसिस्टम भी तैयार करता है। कंपनी के संस्थापक और सीईओ शशि कुमार कहते हैं, “हमने हमेशा बिना किसी शॉर्टकट के काम किया है। हमारा लक्ष्य सिर्फ डेयरी प्रोडक्ट बेचना नहीं, बल्कि लोगों को यह भरोसा देना है कि उनका भोजन सुरक्षित और शुद्ध है।”

वे आगे जोड़ते हैं, “मुंबई और पुणे में हमारा विस्तार केवल एक व्यावसायिक कदम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रयास है। 50 करोड़ रुपये के निवेश के साथ कंपनी महाराष्ट्र में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। अक्षयकल्पा ऑर्गेनिक का यह कदम न केवल शहरी उपभोक्ताओं को स्वच्छ विकल्प देगा, बल्कि किसानों की आय और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Leave a Reply

Next Post

भारत में ग्लोबल एजुकेशन का नया दौर—यूडब्ल्यूए का डबल कैंपस लॉन्च

शेयर करेभारत में इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी—यूडब्ल्यूए का बड़ा निवेश यूडब्ल्यूए का भारत में एंट्री—स्टूडेंट्स के लिए नए अवसर (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 21 अप्रैल 2026। द यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (यूडब्ल्यूए) ने भारत में अपने पहले अंतरराष्ट्रीय विस्तार के तहत मुंबई और चेन्नई परिसरों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां