एस जयशंकर: मैक्सिको पहुंचे विदेश मंत्री, निवेश व व्यापार को लेकर होगी अहम बैठक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 सितम्बर 2021। तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को मैक्सिको पहुंच चुके हैं। विदेश मंत्री बनने के बाद उत्तरी अमेरिका की यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है। मैक्सिको पहुंचने के बाद वहां उनका स्वागत वित्त मंत्री रेगोलियो रेमरेज ने किया। इस दौरान दोनों के बीच कोरोना महामारी को लेकर चर्चा हुई।  बता दें, विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने समकक्ष मार्सेलो एबरार्ड कसाउबॉन के निमंत्रण पर मैक्सिको का आधिकारिक दौरा कर रहे हैं। दोनों के बीच व्यापार व निवेश को लेकर चर्चा होनी है। दोनों देशों के रिश्तों को लेकर यह यात्रा काफी अहम भी है। 

राष्ट्रपति से भी करेंगे मुलाकात

अपने समकक्ष के साथ बैठक के अलावा वह मैक्सिको के राष्ट्रपति मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर से भी मुलाकात करेंगे। वे मैक्सिको की प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और व्यापारिक समुदाय के साथ बातचीत करेंगे, जो वर्तमान में लैटिन अमेरिका में भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है।

यात्रा से पहले सिंगापुर के विदेश मंत्री से की मुलाकात

मैक्सिको रवाना होने से पहले  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सिंगापुर के अपने समकक्ष विवियन बालाकृष्णन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर बातचीत की तथा कोविड-19 से निपटने पर विचार साझा किए। जयशंकर ने एक ट्वीट में बालाकृष्णन को अपना एक ‘‘पुराना मित्र’’ बताया। उन्होंने लिखा ‘‘एक पुराने मित्र के साथ सहज वार्ता हुई। इस मुलाकात से एक महीने पहले दोनों नेताओं की बैठक हुई थी। इस दौरान भारत और सिंगापुर ने हिंद-प्रशांत में सहयोग के तरीकों पर चर्चा की थी और क्षेत्र में मौजूद अंतरराष्ट्रीय एवं रणनीतिक महत्व के मामलों पर विचार साझा किए थे।

Leave a Reply

Next Post

सांसद वरुण गांधी ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, कहा- 400 रुपये प्रति क्विंटल किए जाएं गन्ने के दाम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 सितम्बर 2021। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने गन्ने के मूल्य में 25 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि करने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है, लेकिन उन्होंने कहा है कि खाद, बीज, पानी और बिजली की बढ़ी कीमतों […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग