यूपी: सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए निर्देश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 10 अप्रैल 2022। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के दिन गोरखपुर में जनता दरबार लगाया और फरियादियों की फरियाद सुनी। रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए।  बहुत से लोग जमीन के विवाद का मामला लेकर पहुंचे थे। इसके अलावा बहुत से इलाज के लिए धन देने की सिफारिश कर रहे थे। उन्होंने 100 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। 

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब में विदेशी भी नौकरियां मांगने आएंगे; CM मान के बयान पर कांग्रेस बोली- पहले घर पर ध्यान दो

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 10 अप्रैल 2022। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ब्रेन ड्रेन को रोकने और नौकरियों के लिए विदेशियों के आवेदन वाले बयान की विपक्ष ने आलोचना की है। कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि पहले हमारे घर को व्यवस्थित करने पर जोर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं