बजरंगी भाईजान: सलमान खान की मुन्नी को मिला ‘भारत रत्न’! फोटो शेयर कर भाईजान से कही ये बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 जनवरी 2022। सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘पवन पुत्र भाईजान’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की कहानी दिग्गज राइटर विजयेंद्र प्रसाद लिख रहे हैं और अगर कहानी जमी तो कबीर खान इस फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं। एक तरफ जहां ‘बजरंगी भाईजान’ की इस रीमेक फिल्म को लेकर लगातार बज बना हुआ है वहीं दूसरी तरफ फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्नी का रोल प्ले कर चुकीं हर्षाली मल्होत्रा से जुड़ी एक खबर सामने आई है।

मुन्नी को मिला भारत रत्न

शाहिदा उर्फी मुन्नी का रोल प्ले करने वाली हर्षाली मल्होत्रा ​​को इस साल भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हर्षाली ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पुरस्कार लेते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है। इस पोस्ट के कैप्शन में हर्षाली ने लिखा- ‘श्री भगत सिंह कोश्यारी (महाराष्ट्र के राज्यपाल) से भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार प्राप्त करने पर धन्य महसूस कर रही हूं।’

सलमान खान को कहा शुक्रिया

एक्ट्रेस ने लिखा, ‘यह पुरस्कार सलमान खान, कबीर खान और मुकेश छाबड़ा अंकल को मुझ पर विश्वास करने के लिए समर्पित है। हर्षाली खूबसूरत रेड एंड व्हाइट कलर के लंहगे में नजर आ रही हैं। उन्होंने ट्रॉफी को हाथ में थामा हुआ है और कैमरा की तरफ फ्लॉन्ट कर रही हैं। बता दें कि ‘बजरंगी भाईजान’ में हर्षाली ने शाहिदा का रोल प्ले किया था जिसे सब ‘मुन्नी’ कहकर पुकारते हैं।

फैंस को फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार

उन्होंने एक पाकिस्तानी मुस्लिम का रोल प्ले किया था जो कि भारत में खो जाती है और इस लड़की की मदद करने का फैसला करता है एक भारतीय शख्स जिसका नाम है पवन कुमार चतुर्वेदी। पवन कुमार का रोल प्ले किया था सुपरस्टार सलमान खान ने। अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

बंदर की मौत: उज्जैन में हुआ अंतिम संस्कार, शिप्रा नदी में विसर्जित हुईं अस्थियां, पूरे गांव ने कराया मुंडन फिर हुआ शांति भोज का आयोजन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 11 जनवरी 2022। मध्य प्रदेश में एक बंदर की मौत चर्चा का विषय बन गई है। इस मौत ने इंसान और जानवरों के बीच अनकहे रिश्ते को भी बखूबी बयां किया है। इंसानियत और मानवता की अनूठी मिशाल पेश की है। दअरसल, मध्य प्रदेश के राजगढ़ […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार