अनुराधा पौडवाल की मांग, लाउडस्पीकर से अजान पर लगे बैन; कहा- मुस्लिम देशों में भी है रोक

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 07 मई 2022। महाराष्ट्र और मुंबई में मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों की आवाज को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना जैसे दलों ने आपत्ति जताई और इसे लेकर बहस तेज है। इस बीच मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने अजान के लिए लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है। हजारों सुरीले गीतों को आवाज दे चुकीं अनुराधा पौडवाल ने कहा कि भारत में इस तरह से अजान दिए जाने की जरूरत नहीं है। जी न्यूज से बातचीत में अनुराधा पौडवाल ने कहा, ‘मैं दुनिया में बहुत सी जगहों पर गई हूं। मैंने ऐसा कहीं भी नहीं देखा है, जैसा कि भारत में होता है। मैं किसी भी मजहब के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन भारत में इसे जबरन प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके चलते अन्य समुदाय यह सवाल उठाते हैं कि यदि वे लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर सकते हैं तो फिर हम क्यों नहीं।

अनुराधा पौडवाल ने कहा, ‘मैं मध्य पूर्व के देशों की यात्रा कर चुकी हूं। वहां लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर बैन है। जब मुस्लिम देश भी इसे प्रोत्साहित नहीं कर रही हैं तो फिर भारत में इसकी क्या जरूरत है?’ उन्होंने कहा कि यदि यह प्रैक्टिस जारी रही तो फिर दूसरे लोग लाउडस्पीकर पर ही हनुमान चालीसा चलाने लगेंगे। इससे समाज में सद्भाव समाप्त होगा, जो अच्छी बात नहीं है। अनुराधा ने कहा कि भारत में युवा पीढ़ी को देश की संस्कृति के बारे में पढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बुजुर्गों की जिम्मेदारी है कि वे युवा पीढ़ी को भारत के इतिहास और संस्कृति के बारे में बताएं।

उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी संस्कृति और धर्म के बारे में जानकारी होनी चाहिए। हमें अपने 4 वेदों, 18 पुराणों और 4 मठों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। हमें इन बेसिक्स के बारे में पता होना ही चाहिए। यह पहला मौका नहीं है, जब किसी सिलेब्रिटी ने लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल को लेकर आपत्ति जाहिर की है। अनुराधा पौडवाल से पहले 2017 में गायक सोनू निगम भी इस पर बयान दे चुके हैं। हालांकि अपने ट्वीट को लेकर सोनू निगम को ट्रोल होना पड़ा था और आखिर में उन्होंने अपना ट्वीट ही डिलीट कर लिया था। 

Leave a Reply

Next Post

महंगाई की मार: 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 मई 2022। सरकार ने घरेलू सिलेंडरों के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। इसी के साथ अब 14.2 किलो वाला घर में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर 50 रुपये तक महंगा हो गया है। दिल्ली में आज से घरेलू सिलेंडर की कीमत 999.50 […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस