KBC 13: शो में पहुंचे कपल से अमिताभ बच्चन हुए परेशान, बोले- ‘ऐ भाई कोई बचाएगा हमको’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ में अमिताभ बच्चन अपनी होस्टिंग से शो को और इंटरेस्टिंग बना देते हैं। कभी वह कंटेस्टेंट से मस्ती करते दिखते हैं तो कभी अपना कोई पुराना किस्सा शेयर करते हैं। शो के नए एपिसोड का प्रोमो सामने आया है जिसमें कपल आपस में नोंक-झोंक करने लगता है और उनकी शिकायतों का पिटारा खत्म नहीं होता। पहले तो अमिताभ बच्चन भी उनकी बातें सुनते हैं लेकिन एक वक्त पर वह भी परेशान हो जाते हैं।  इस एपिसोड में कंटेस्टेंट धवल हॉट सीट पर बैठे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी आई हैं जो दर्शकों की सीट पर बैठी होती हैं। धवल बताते हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी को वैलेंटाइन डे पर प्रपोज किया था। तब अमिताभ बच्चन उनकी पत्नी से पूछते हैं कि क्या अभी भी ये उतने ही रोमांटिक हैं? जवाब में वह कहती हैं, ‘नहीं सर, बिल्कुल भी टाइम नहीं देते। अमिताभ बच्चन दर्शकों की ओर देखते हुए कहते हैं, ‘मेरी मैरिज काउंसलर की उपाधि तय हो गई है।‘ इसक बाद कंटेस्टेंट की पत्नी कहती हैं कि उनकी एक और शिकायत है। यह सुनकर अमिताभ बच्चन अपना सिर पकड़ लेते हैं। आगे अमिताभ क्रू की ओर देखते हुए कहते हैं, ‘ऐ भाई कोई बचाएगा हमको।‘

Leave a Reply

Next Post

मल्लिका शेरावत ने बिकिनी में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, फैन ने कहा- ‘पहले से ज्यादा खूबसूरत हो गईं’

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ‘मर्डर’ फेम अभिनेत्री मल्लिका शेरावत आज अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। मल्लिका पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह […]

You May Like

5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत