पुरानी पेंशन के लिए जल्द मेमोरेंडम जारी नहीं हुआ तो होगा आंदोलन, कर्मचारियों ने दी चेतावनी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 18 दिसंबर 2023। उत्तर प्रदेश में भी केन्द्रीय मेमोरेंडम के अनुक्रम में पुरानी पेंशन को लेकर आदेश जारी कराने की मांग कर्मचारी संगठनों ने की है। ऐसा न होने पर जनवरी से आंदोलन की चेतावनी दी गई है। पुरानी पेंशन विसंगति समाधान संघर्ष मोर्चा की ओर से रविवार को दारुलशफा विधायक निवास के कामन हाल में आयोजित बैठक में ये निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश संयोजक तारकेश्वर शाही ने कहा कि केंद्र सरकार के पेंशन निदेशालय की ओर से जारी मेमोरेंडम तीन मार्च 2023 के क्रम में प्रदेश सरकार भी आदेश जारी करे। यदि जनवरी में मेमोरेंडम नहीं जारी हुआ तो आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

प्रदेश संयोजक मनोज राय, प्रदेश संयोजक विनय कुमार सिंह और प्रदेश संयोजक आशुतोष मिश्रा ने कहा कि सभी को संगठित होकर संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। बैठक में प्रदेश संयोजक अनंत सिंह, त्रिपुरारी दूबे, निशा सिंह, सुधीर कुमार, अजय सिंह, प्रेम नारायण चौरसिया, शहनवाज खान, पद्माकर सिंह, तोहिना गुप्ता, नीलिमा समेत कई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

एनआईए की चार राज्यों में छापेमारी, जिहादी आतंकी संगठन नेटवर्क मामले में कई ठिकानों पर रेड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 दिसंबर 2023। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को चार राज्यों में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। बताया गया है कि एजेंसी की टीमें कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र और झारखंड पहुंचीं। एनआईए की टीमें जिहादी आतंकी संगठन नेटवर्क से जुड़े मामले में एक […]

You May Like

वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज