जनरेटर की चिंगारी से लगी आग!, चंद सेकंड में धधकने लगा टोल प्लाजा; डिवाइडर से टकराकर टैंकर का वॉल्व निकला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कौशांबी 27 जून 2026। कौशांबी के मंझनपुर के कोखराज टोल प्लाजा अग्निकांड में गैस रिसाव के बाद आग लगने की वजह तलाशी जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि टोल प्लाजा पर चल रहे जनरेटर के साइलेंसर से निकली चिंगारी से आग लगी। शुक्रवार तड़के हादसे के समय इंडियन गैस का एलपीजी कैप्सूल टैंकर टोल प्लाजा पर पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शी राहगीर दिनेश बताते हैं कि टैंकर पहले डिवाइडर से टकराया, जिससे उसका वॉल्व निकल गया और तेजी से गैस का रिसाव शुरू हो गया। कुछ ही मिनटों में टोल प्लाजा परिसर और आसपास के क्षेत्र में गैस फैल गई। 

उस समय टोल परिसर में कई वाहन खड़े थे। कुछ चालक अपने नंबर का इंतजार कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, टैंकर से करीब 20 मीटर दूर टोल प्लाजा का जनरेटर लगातार चल रहा था। बताया जा रहा है कि जनरेटर के साइलेंसर से बीच-बीच में चिंगारियां निकल रही थीं। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं चिंगारियों के संपर्क में आते ही गैस ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरा टोल प्लाजा आग के गोले में तब्दील हो गया। हालांकि, पुलिस और संबंधित विभाग अभी घटना के कारणों की तकनीकी जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारण की पुष्टि की जा सकेगी।

एलपीजी टैंकर में विस्फोट, आग लगने से दो लोगों की मौत
कौशाम्बी के मंझनपुर के कोखराज स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह इंडेन गैस के एलपीजी कैप्सूल टैंकर में विस्फोट के साथ आग लग गई। हादसे में मिर्जापुर निवासी चालक धर्मेंद्र (48) जिंदा जल गया। रायबरेली निवासी दूसरे घायल ने प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में दम तोड़ा। गंभीर रूप से झुलसे चार लोगों की स्थिति नाजुक है। कोखराज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे कानपुर से वाराणसी जा रहा इंडेन गैस का एलपीजी कैप्सूल टैंकर लेन बदलने के दौरान डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर का वाॉल्व निकल गया।

टैंकर टोल बूथ और सामने खड़े वाहन से टकरा गया
इससे पूरे टोल प्लाजा परिसर और आसपास के क्षेत्र में तेजी से गैस फैलने लगी। गैस रिसाव के बीच टैंकर टोल बूथ और सामने खड़े वाहन से टकरा गया। जोरदार धमाके के साथ आग लग गई और पूरा टोल प्लाजा आग की लपटों में घिर गया। चपेट में आने से टोल कर्मी हीरामणि (28), आलोक सिंह (27) निवासी रायबरेली, कृष्ण पाल मौर्य (23) निवासी ललितपुर, अतुल मिश्रा (30) निवासी रीवा और राहगीर अनिल कुमार (30) गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल मंझनपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। शाम 5:00 बजे आलोक सिंह ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में एक कार और 15 बाइक भी जल गईं।

Leave a Reply

Next Post

भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मार्को रुबियो ने कहा- भारत-अमेरिका संबंध बेहद मजबूत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वॉशिंगटन 27 जून 2026। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द भारत का दौरा करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इसकी पुष्टि की है। रुबियो ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे खुद ट्रंप के भारत के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने में […]

You May Like

ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ तबादला....|....वेलनेस स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट....|....बीकॉम के बाद अपनाई 100% जैविक खेती और डेयरी....|....चिकन-दुकान पर गाली देने से रोका,युवक ने कैंची किया हमला....|....चैंबर के कार्यकारी अध्यक्ष के इस्तीफे पर फैसला नहीं....|....खाने की तलाश में कुएं में गिरा भालू का शावक....|....अति प्राचीन है रायपुर का बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर....|....एसीएफआई ने अमृतसर में कृषि डीलरों और वितरकों के लिए टिकाऊ कृषि जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया....|....सरकार ई-20 पेट्रोल को वैकल्पिक करे पूरा पैसा लेकर मिलावटी पेट्रोल बेच रहे - कांग्रेस....|....सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग—राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ तैयार