कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर 23 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों से बात

indiareporterlive
शेयर करे

पीएम मोदी की इस बैठक में सात राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

महाराष्‍ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और दिल्‍ली इनमें शामिल

भारत में कोविड-19 मामलों की संख्‍या 54 लाख से ज्‍यादा, 10 लाख ऐक्टिव

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्‍ली 20 सितम्बर 2020। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर काबू पाने में नाकाम राज्‍यों से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बात करेंगे। ऐसे सात राज्‍यों से 23 सितंबर को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग होगी। पिछले कुछ हफ्तों में जिन राज्‍यों में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े हैं, उनके मुख्‍यमंत्री मीटिंग में शामिल होंगे। इन राज्‍यों में महाराष्‍ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु जैसे राज्यों के अलावा दिल्‍ली भी शामिल है। यहां पर केसेज की रफ्तार कम नहीं हो रही। पिछले दिनों भारत, पूरी दुनिया में कोरोना से सबसे ज्‍यादा प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार जरूरत पड़ने पर दो दिन चरणों में अलग-अलग मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग हो सकती है।

इन राज्‍यों में सबसे ज्‍यादा ऐक्टिव केस

राज्‍यऐक्टिव केस
महाराष्‍ट्र2,97,866
कर्नाटक98,583
आंध्र प्रदेश81,763
उत्‍तर प्रदेश66,874
तमिलनाडु46,453
ओडिशा33,202
दिल्‍ली32,064

10 अगस्‍त को हुई थी आखिरी मीटिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 अगस्त को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार, गुजरात, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश सहित दस राज्यों के सीएम और दूसरे सीनियर अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड महामारी से निपटने की समीक्षा की थी। तब ये दस राज्य कोविड से सबसे अधिक प्रभावित राज्य थे। इसमें पीएम ने सभी राज्यों की तारीफ करते हुए कहा कि टीम इंडिया ने मिलकर काम करने का उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

Leave a Reply

Next Post

हर गांव-शहर में ऐसी संस्था की आवश्यकता, जो महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन के उपयोग और स्वास्थ्यगत समस्याओं के प्रति जागरूक करें : अनुसुईया उइके

शेयर करेराज्यपाल कीर्तिश केयर फाउंडेशन द्वारा महिलाओं पर केन्द्रित प्रथम प्रोजेक्ट यूनिकॉर्न क्लब के वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम में हुई शामिल संस्था को छत्तीसगढ़ के ग्रामीण-आदिवासी इलाकों में कार्य करने का किया आग्रह इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 20 सितंबर, 2020। आज हर गांव या शहर में ऐसी संस्था की आवश्यकता है, […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण