अंबेडकर जयंती के जुलूस के दौरान डीजे की आवाज को लेकर विवाद, गोलीबारी में एक की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुरैना 15 अप्रैल 2025। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती पर निकाले गए जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प के बाद गोलीबारी में 26 वर्षीय  एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हिंगोना खुर्द गांव में सोमवार रात करीब नौ बजे हुई। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने के मुताबिक, घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि युवक की हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में पुलिस ने दस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। देर रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है।

वहीं पीड़ित पक्ष के अनुसार डॉ अंबेडकर जयंती के अवसर पर कल चल समारोह निकल रहा था। उसमें तेज आवाज में डीजे पर युवक डांस कर रहे थे। उसी दौरान गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने डीजे की आवाज कम करने कहा। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। चल समारोह के समापन के बाद जब लोग वापिस लौट रहे थे, तब फिर विवाद शुरू हुआ और देखते देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गोलीबारी में युवक संजय पिप्पल (26) की मौत हो गई। एक युवक रानू दोनेरिया (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को मुरैना के जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है। युवक की मौत के बाद तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने कहा, “10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह नहीं कहा जा सकता कि विवाद आंबेडकर जयंती के जुलूस को लेकर था। यह डीजे की आवाज को लेकर था।” सूत्रों के अनुसार, झड़प में शामिल दोनों समूहों के सदस्य जाटव और गुज्जर समुदाय के थे।

Leave a Reply

Next Post

धोनी बने सबसे उम्रदराज प्लेयर ऑफ द मैच, बतौर फील्डर बल्लेबाजों को आउट करने के मामले में भी रचा इतिहास

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 अप्रैल 2025। लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) को पांच विकेट से मात देकर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सोमवार को जीत की पटरी पर वापसी कर ली। यह उनकी लगातार पांच मैचों में हार के बाद पहली जीत है। इकाना स्टेडियम में खेले […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल