भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच क्रैश हुआ था एमआई 17 हेलीकॉप्टर, ग्रुप कैप्टन को बर्खास्त करने की सिफारिश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 अप्रैल 2023। भारतीय वायु सेना द्वारा स्थापित जनरल कोर्ट मार्शल (जीसीएम) ने एक ग्रुप कैप्टन को बर्खास्त करने की सिफारिश की है। यह सिफारिश उन्होंने 27 फरवरी, 2019 को एक मिसाइल द्वारा हिट किए जाने के बाद जम्मू कश्मीर के बडगाम में एमआई-17 वी-5 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में की है।  पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर भारत के हवाई हमले के एक दिन बाद ही (27 फरवरी) सुबह 10 बजे के आसपास बडगाम में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।  दोनों देशों के वायु सेना हवाई लड़ाई के दौरान हेलीकॉप्टर पर हमला किया गया। कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के अनुसार भारतीय वायुसेना की मिसाइल से हमला करने वाले हेलीकॉप्टर तब हमला किया गया था जबा वह (हेलीकॉप्टर) वापस श्रीनगर जा रहा था। इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर पर सवार भारतीय वायुसेना के छह कर्मी और जमीन पर मौजूद एक नागरिक की मौत हो गई।

सूत्रों ने कहा कि जीसीएम ने ग्रुप कैप्टन सुमन रॉय चौधरी को बर्खास्त करने का आदेश दिया। सुमन उस समय श्रीनगर वायु सेना स्टेशन के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) के रूप में कार्यरत थे। अधिकारी को बर्खास्त करने के लिए वायु सेना प्रमुख को जीसीएम की सिफारिश पर स्वीकृति देनी होगी। घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (सीओआई) के निष्कर्षों के आधार पर जीसीएम का गठन किया गया था। सूत्रों ने बताया कि अदालत द्वारा मामले पर फैसला आने के बाद जीसीएम के आदेश को वायुसेना प्रमुख के समक्ष रखा जाएगा।

कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के अनुसार एमआई-17 वी-5 हेलीकॉप्टर ग्राउंड आधारित मिसाइल से टकराया था। इस जांच में पाया गया था कि हेलीकॉप्टर में आईडेंटिकेशन ऑफ फ्रेंड और फो (आईएफएफ), यानी की दोस्त या दुश्मन की पहचान करने की व्यवस्था बंद थी। ग्राउंड स्टाफ और हेलीकॉप्टर चालक के बीच संचार बी बड़े अंतराल पर हो रहा था। साथ ही जांच में मानक संचालन प्रक्रियाओं का उल्लंघन भी पाया गया। 

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल 2023: शिखर धवन की जिंदगी में प्यार की एंट्री! सबकुछ भूलकर आगे बढ़ना चाहते हैं पंजाब किंग्स के कप्तान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 अप्रैल 2023। पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन को एक बार फिर से प्यार हो गया है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो लीक हो गया है। इसमें धवन ने स्वीकार किया है कि उन्हें फिर से प्यार हो गया है। भारत […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही