जज हत्याकांड मामले में एसआईटी की कार्रवाई तेज, 53 होटलों की ली तलाशी, 243 संदिग्धों से पूछताछ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

धनबाद 02 अगस्त 2021। झारखंड के धनबाद में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत मामले के बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजीव कुमार ने रविवार को पथरडीह थाने के प्रभारी अधिकारी उमेश मांझी को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मानें तो पथरडीह पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने और जिला जज की हत्या के बाद कोई त्वरित कार्रवाई नहीं करने के लिए निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार दोनों ऑटो चालक लखन वर्मा और उसके साथी राहुल वर्मा को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। इसके अलावा  एसआईटी ने 53 होटलों में की भी तलाशी ली।

इस मामले में अभी एसआईटी द्वारा जांच की जा रही है। बता दें कि एक ऑटो रिक्शे चालक ने 28 जुलाई को जज आनंद को टक्कर मार दी थी, जब वह सुबह की सैर के लिए निकले थे। धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि धनबाद जज मामले के बाद, जिला पुलिस ने एक अभियान चलाया और अन्य मामलों में शामिल 17 लोगों को गिरफ्तार किया। 243 अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। एक सब-इंस्पेक्टर को कथित तौर पर प्रसारित सीसीटीवी फुटेज के लिए निलंबित कर दिया गया है जहां एक ऑटो जज को मारते हुए देखा गया था।

Leave a Reply

Next Post

सुप्रीम कोर्ट : आम्रपाली अधूरी परियोजनाओं की निगरानी हम कर रहे, निश्चिंत रहें बैंक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 अगस्त 2021। आम्रपाली की अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने को लेकर बैंकों द्वारा सिक्योरिटी और बैंक गारंटी को लेकर चिंता पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एतराज जताया। शीर्ष अदालत ने कहा कि अब आम्रपाली की परियोजनाओं की निगरानी हम कर रहे […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण