भोपाल के बैरसिया में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 12 घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 15 जनवरी 2026। भोपाल के बैरसिया में मकर संक्रांति के दिन पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के 12 लोग घायल हुए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। राजधानी भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र बैरसिया थाना अंतर्गत बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 10 लोग लोडिंग वाहन में सवार थे और दो लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। लोडिंग वाहन में सवार सभी 15 लोग एक ही परिवार के थे और गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर नर्मदापुरम में नर्मदा स्नान करने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीत्कार मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद देर रात बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा, विधायक विष्णु खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चौरसिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। हादसा लोडिंग वाहन के तेज रफ्तार में होने के कारण घटित होना बताया जा रहा है। हालांकि घायलों के बयान अभी नहीं हो सके हैं। स्थिति ठीक होने के बाद बैरसिया पुलिस सभी घायलों के बयान दर्ज करेगी।

बैरसिया थाना प्रभारी वीरेन्द्र सेन ने बताया कि विदिशा जिले के सिरोंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार के 15 लोग नर्मदापुरम जा रहे थे। श्रद्धालुओं को नर्मदापुरम लेकर जा रहा लोडिंग वाहन बीती रात जब ठाकुर लाल सिंह स्कूल के पास पहुंचा थ, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर और ट्राली से टक्कर हो गई। हादसे में लोडिंग वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। लोडिंग वाहन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। वाहन के क्षतिग्रस्त होने से कई घायल और मृतक वाहन के अंदर ही फंस गए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका है।

इन लोगों की गई जान
थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों में लक्ष्मीबाई अहिरवार, बबली बाई, हरि बाई, दीपक, मुकेश अहिरवार शामिल हैं। 

इनका बैरसिया में चल रहा इलाज
अहिरवार परिवार के ही सूरज, विनीता, पुनीत, मोनिका, महक, नूरी बाई, लल्लू, प्रदीप, ज्योति का बैरसिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो लाग भी घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

पुलिस और लॉरेंस गैंग के शूटर्स के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 जनवरी 2025। दिल्ली पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गैंग के दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है। यह दोनों शूटर दिल्ली के पश्चिम विहार और विनोद नगर इलाकों में […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक