‘किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं’, कन्नड़ भाषा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम शिवकुमार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेंगलुरू 28 दिसंबर 2023। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि कन्नड़ भाषा के लिए आवाज उठाने के नाम पर राज्य में किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। बेंगलुरु में बुधवार को कर्नाटक रक्षणा वेदिके (नारायण गौड़ा गुट) के कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसी दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की गई, जहां साइनबोर्ड, विज्ञापन और नाम पट्टिकाएं कन्नड़ भाषा में नहीं थीं। उपमुख्यमंत्री इस मामले पर ही अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

कानून को हाथ में लेने की इजाजत नहीं
शिवकुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उन्हें कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। बेंगलुरु में संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की घटना को स्वीकार नहीं किया जा सकता।” उन्होंने कहा, ‘‘हमें कन्नड़ भाषा को बचाना है और हम उन लोगों का सम्मान करते हैं जो इसके लिए आवाज उठा रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं होना चाहिए कि सरकार बर्बरता के प्रति अपनी आंखें मूंद लेगी।”

संपत्ति को नुकसान पहुंचाना स्वीकार्य नहीं
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि साइनबोर्ड, विज्ञापन और नाम पट्टिका में 60 प्रतिशत कन्नड़ भाषा होनी चाहिए और इसे लागू करने का एक तरीका है जैसे कि इस मानदंड का उल्लंघन करने वालों को नोटिस जारी करना। उन्होंने कहा कि लोग अपना विरोध दर्ज करा सकते हैं और नारे लगा सकते हैं लेकिन संपत्ति को नुकसान पहुंचाना स्वीकार्य नहीं है।  

Leave a Reply

Next Post

आज यह संकल्प लेकर जाना है लोकसभा की सभी सीटों कमल खिलाना है- किरण सिंह देव

शेयर करेविधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका रही महत्वपूर्ण – अरुण साव महिला मोर्चा ने घर-घर संपर्क कर विधनसभा चुनाव में रखी जीत की नींव – सरोज पांडेय इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 29 दिसंबर 2023। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम