मैरीटाइम इंडिया समिट 2030 का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन, विभिन्न परियोजनाओं में 82 अरब डॉलर का निवेश

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 मार्च 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग जरिए ‘मैरीटाइम इंडिया समिट 2030’का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समुद्री नौवहन क्षेत्र के विकास में 2030 तक विभिन्न परियोजनाओं में 82 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा। 

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सागरमाला परियोजना के तहत 574 से अधिक परियोजनाओं की पहचान की गई है।  इन पर छह लाख करोड़ यानी 82 अरब डॉलर का खर्च आने की अनुमान है. उन्होंने बताया कि साल 2030 तक इन परियोजनाओ पर काम पूरा किया जाना है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे बंदरगाहों ने इनबाउंड और आउटबाउंड कार्गो के लिए प्रतीक्षा समय कम कर दिया है।  हम पोर्ट पर भंडारण और प्लग-एंड-प्ले इन्फ्रास्ट्रक्चर की सुविधा के विकास में भारी निवेश कर रहे हैं ताकि उद्योगों को पोर्ट लैंड के लिए आकर्षित किया जा सके। 

पीएम मोदी ने कहा कि अगले दस वर्षों में 23 जलमार्गों के परिचालन के पर काम किया जा रहा है. प्रकाशस्तंभों की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की तटीय सीमा के साथ 189 प्रकाशस्तंभ हैं। इनमें से सरकार 78 प्रकाशस्तंभ के आसपास के इलाकों में पर्यटन क्षेत्र विकसित करने की योजना पर काम कर रही है. पीएम मोदी ने कहा कि  2014 में प्रमुख बंदरगाहों की क्षमता लगभग 870 मिलियन टन प्रति वर्ष थी जो अब बढ़कर लगभग 1550 मिलियन टन सालाना हो गई है। इस उत्पादकता लाभ से न केवल हमारे बंदरगाहों को बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिल रहा है। 

पीएम मोदी ने कहा कि हम तटीय आर्थिक क्षेत्रों, बंदरगाह आधारित स्मार्ट शहरों और औद्योगिक पार्कों के साथ हमारे बंदरगाहों को जोड़ रहे हैं।  यह औद्योगिक निवेश बंदरगाहों के पास वैश्विक विनिर्माण गतिविधियों को बढ़ावा देगा। 

Leave a Reply

Next Post

वर्मी कम्पोस्ट खाद की मार्केटिंग पर अधिकारी दें जोर - कलेक्टर

शेयर करेकलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक कोविड वैक्सीनेशन के लिए मितानिनों व सचिवों के जरिए लोगों को प्रेरित करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 02 मार्च 2021। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज समय-सीमा की बैठक में अधिकारियोें को वर्मीकम्पोस्ट खाद की मार्केटिंग पर जोर देने कहा। उन्होंने कहा […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस