भाजपा में दोबारा शामिल हुए रघुबर दास, बोले- झारखंड में जल्द सत्ता में वापसी करेंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 11 जनवरी 2025। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास शुक्रवार को एक बार फिर यहां भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में सत्ता में वापसी करेगी।इस अवसर पर दास ने कहा कि वह 1980 के बाद दूसरी बार पार्टी की सदस्यता ग्रहण करके बहुत खुश हैं। वर्ष 2023 में ओडिशा के राज्यपाल का पद संभालने के बाद उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी थी।

दास ने कहा, 2024 के विधानसभा चुनावों में, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक सभी पार्टी सदस्यों ने ईमानदारी से प्रयास किया, लेकिन हमें अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। हमें परिणामों से निराश नहीं होना चाहिए। हम जल्द ही वापसी करेंगे। विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद दास ने सक्रिय राजनीति में लौटने के लिए पिछले साल 24 दिसंबर को ओडिशा के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था।

यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ और सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में दास का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Next Post

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गर्नजी में CSPOC की स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 जनवरी 2025। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि अगले साल भारत में आयोजित होने वाले 25वें कॉमनवेल्थ देशों की संसदों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन (CSOPC) का मुख्य फोकस संसदों के कामकाज में एआई और सोशल मीडिया के अनुप्रयोग […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक