सीआरपीएफ के जवान ने खुद को मारी गोली, एनडीआरएफ कर्मी ने लगाई फांसी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 03 अक्टूबर 2024। रांची में गुरुवार को पैरामिलिट्री फोर्स के दो जवानों ने खुदकुशी कर ली। एक जवान ने खुद को गोली से उड़ा लिया, जबकि दूसरे ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे पहले बुधवार को चाईबासा जिले के कराईकेला में झारखंड पुलिस के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने भी खुद को गोली से उड़ा लिया था। गुरुवार को पहली घटना रांची में नगड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंबो गांव में सीआरपीएफ कैंप में हुई, जहां जवान राहुल कुमार ने ड्यूटी के दौरान इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद जवान की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल झारखंड के बोकारो जिले का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं दूसरी घटना रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की है। यहां पर पोखर टोली में एनडीआरएफ के एक जवान जय लकड़ा का शव पेड़ से लटका पाया गया। वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। गुरुवार सुबह गांव के लोगों ने पेड़ से शव लटका देखा तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। शव को उतारे जाने के बाद उसकी शिनाख्त एनडीआरएफ जवान के रूप में हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। झारखंड में पिछले एक साल में पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना के 13 जवानों की खुदकुशी या अपने ही हथियार से गोली चलने की वजह से मौत की घटनाएं सामने आई हैं।

25 जुलाई को चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के शीला ओपी स्थित सीआरपीएफ 22वीं बटालियन कैंप में आशीष कुमार नामक जवान ने खुद को गोली से उड़ा लिया था। वह उत्तर प्रदेश के संत रविदास नगर जिले का निवासी था। जुलाई के आखिरी हफ्ते में लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के करमडीह पिकेट में पदस्थापित जवान प्रमोद सिंह की मौत उसके ही हथियार से गोली चलने की वजह से हो गई थी। 18 जून को बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 में एक सीआईएसएफ के जवान संजीत ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली थी। 31 मई को हजारीबाग डीआईजी आवास में तैनात जिला पुलिस के 31 वर्षीय जवान विकास कुमार ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 6 फरवरी को चतरा स्थित सीआरपीएफ 190 बटालियन कैंप में कैलाश चंद मेहरा नामक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला के लोहड़ी गांव का रहने वाला था।

साल 2023 के नवंबर महीने में सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना में पदस्थापित सत्यजीत कच्छप ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 24 नवंबर को रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में उत्तराखंड निवासी आर्मी के जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। अक्टूबर 2023 में पाकुड़ में पदस्थापित झारखंड पुलिस के हवलदार ललन पासवान ने आत्महत्या कर ली थी।

Leave a Reply

Next Post

नेपाल में बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी, हिमालयी देश में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 240 लोगों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव काठमांडू 03 अक्टूबर 2024। नेपाल सरकार ने कई दिनों तक हुई बारिश के बाद बुधवार को भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं बाढ़ और भूस्खलन के चलते हिमालयी राष्ट्र में अब तक 240 लोगों की मौत हो चुकी है। नेपाल के गृहमंत्री […]

You May Like

2026 चुनाव से पहले थलापति विजय का बड़ा दांव, महिलाओं को ₹2500 महीना और 6 फ्री गैस सिलेंडर का वादा....|....राष्ट्रपति मुर्मू के ‘अनादर’ पर पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, बोले– सरकार ने सारी हदें पार कर दीं....|....ईरान युद्ध पर राजनाथ सिंह की बड़ी चेतावनी: मिडल ईस्ट में जो हो रहा वो सामान्य नहीं, पूरी दुनिया पर पड़ेगा असर....|....रूस दे रहा ईरान को गुप्त अमेरिकी ठिकानों की जानकारी ! ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी, बोले-"कोई खास फायदा नहीं"....|....लद्दाख में नए दौर की शुरुआत: वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 को लेंगे शपथ....|....'दुनिया जंगल के कानून पर वापस नहीं जा सकती', चीन ने US-इस्राइल के ईरान युद्ध की निंदा की....|....बांग्लादेश: कोमिल्ला में मंदिर के पास विस्फोट, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश; तीन घायल....|....भारत-यूएस व्यापार समझौते पर 3-4 माह में लग सकती है मुहर, कोर्ट के झटके के बावजूद जारी रहेगी डील....|....LPG गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने विदेश नीति पर उठाए सवाल, महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन....|.... 'हिंदुत्व पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक', गडकरी ने बताया क्यों महान देशभक्त थे सावरकर