72 घंटों तक लगातार भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 26 अप्रैल 2025। झारखंड में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। आज यानि शनिवार रांची और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम सूखा रहेगा। वहीं कल रविवार को भी बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने झारखंड के 7 जिलों – रांची, हजारीबाग, बोकारो, जमशेदपुर, रामगढ़ और खूंटी में अगले 72 घंटों तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की भी आशंका है। इन 7 जिलों के अलावा झारखंड के अन्य हिस्सों में भी 28 और 29 अप्रैल को बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 30 अप्रैल और 1 मई को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।

तापमान और आर्द्रता

शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट आई। सुबह 8:30 बजे हवा में नमी की मात्रा 30% और शाम 5:30 बजे 23% दर्ज की गई।

मौसम का कारण

मौसम विभाग के अनुसार, सिक्किम से दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश के समुद्री तट से होते हुए उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर एक टर्फलाइन बनी हुई है, जिसके कारण मौसम में बदलाव आ रहा है।

आने वाले दिनों का मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि शनिवार को राज्य के दक्षिणी और उत्तरी भागों में गर्म हवाएं चल सकती हैं और उमस भी महसूस हो सकती है। इसके अलावा राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में कुछ जगहों पर गरज और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

Leave a Reply

Next Post

सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी सुनिश्चित कर रही : प्रधानमंत्री मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 अप्रैल 2025। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठा रही है कि रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों में इजाफा हो। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित 51,000 से अधिक लोगों […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग