“आगे आकर केंद्र की योजनाओं का लाभ उठाएं महिलाएं”, ‘क्रेडिट आउटरीच’ कार्यक्रम में बोलीं निर्मला सीतारमण

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मधुबनी 01 दिसंबर 2024। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं से आगे आने और केंद्रीय योजनाओं का लाभ उठाने का शनिवार को आग्रह किया ताकि वे अधिक सक्षम और सशक्त बन सकें। सीतारमण मधुबनी में आयोजित ‘क्रेडिट आउटरीच’ कार्यक्रम में बोल रही थीं, जहां विभिन्न बैंकों द्वारा 50,294 लाभार्थियों को 1,121 करोड़ रुपये के ऋण प्रदान किए गए। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कहते हैं कि देश के हर गांव में एक ‘लखपति दीदी’ होनी चाहिए…और इसके लिए बैंकों ने महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। सीतारमण ने कहा, ‘‘बिहार में प्रत्येक स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मैं महिलाओं से आग्रह करती हूं कि वे केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का हिस्सा बनें… ताकि वे अधिक सक्षम और सशक्त बन सकें।” उन्होंने यह भी कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री का मानना ​​है कि भारत के विकास का नेतृत्व महिलाओं को करना चाहिए। राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है…गरीब, महिला, युवा और किसान सरकार की शीर्ष चार प्राथमिकताएं हैं। प्रधानमंत्री बिहार का उदाहरण देते हैं और कहते हैं कि अन्य राज्यों को भी विकास और वृद्धि के उसी रास्ते पर चलना चाहिए।” 

कार्यक्रम के दौरान सीतारमण ने लोगों को मैथिली और संस्कृत भाषा में संविधान की प्रतियां भी वितरित कीं। उन्होंने मधुबनी के सौराठ क्षेत्र में मिथिला चित्रकला संस्थान का दौरा किया और मिथिला चित्रकला और टेराकोटा कला में विशेषज्ञता रखने वाले कलाकारों से बातचीत की। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने विभिन्न ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के लिए क्रमश: 155.84 करोड़ रुपये और 75.52 लाख रुपये से अधिक की मंजूरी की घोषणा की है। 

Leave a Reply

Next Post

प्रजनन दर 2.1 से नीचे नहीं जानी चाहिए, वरना..., मोहन भागवत ने जनसंख्या में गिरावट पर जताई चिंता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 01 दिसंबर 2024। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने जनसंख्या में गिरावट को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आधुनिक जनसंख्या विज्ञान का हवाला देते हुए बताया कि जब किसी समाज की जनसंख्या (प्रजनन दर) 2.1 से नीचे चला जाता है तो वह […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण