‘आजाद भारत में कोई सीएम, हेमंत सोरेने की तरह लापता नहीं हुआ’, झारखंड में बरसे रक्षा मंत्री

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 15 मार्च 2024। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज झारखंड दौरे पर हैं। इस दौरान झारखंड के चतरा में एक रैली के दौरान राजनाथ सिंह ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा और कहा कि आजाद भारत के इतिहास में कोई भी मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन की तरह लापता नहीं हुआ। राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकारों के उलट, भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर कोई उंगली नहीं उठा सकता। 

भारत बनेगा विश्वगुरु
रैली के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों के दम पर भारत विश्वगुरु बनेगा और साल 2027 तक भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि वह दिन दूर नहीं है, जब देश में राम राज्य स्थापित होगा। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही देश में राम राज्य आ जाएगा। रामलला अपने महल में पहुंच गए हैं।  नागरिकता संशोधन कानून लागू करने पर भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी बताने वालों पर बरसते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इन लोगों को पहले ये जानना चाहिए कि पाकिस्तान में किन परिस्थितियों में हिंदुओं की आबादी 23 प्रतिशत से घटकर तीन प्रतिशत रह गई है। 

सीएए पर ये बोले राजनाथ सिंह
सीएए पर राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई और पारसी, जैन के खिलाफ धार्मिक उत्पीड़न हुआ और वे शरण के लिए भारत आए। हमने उन लोगों को नागरिकता देने का फैसला किया है और भाजपा को इसके लिए सांप्रदायिक पार्टी बताया जा रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनेगा और यह भगवान की इच्छा है कि वह (पीएम मोदी) न सिर्फ तीसरी बार बल्कि चौथी बार भी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।  

Leave a Reply

Next Post

पंजाबी अभिनेत्री गुगनी गिल पनाइच का ट्रेंडिंग अवतार 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 16 मार्च 2024। गुगनी गिल पनाइच पंजाबी मनोरंजन उद्योग में सबसे अधिक मांग वाले और प्रशंसित नामों में से एक है और हम उससे प्यार करते हैं। अभिनेत्री ने हमेशा मात्रा से पहले अच्छी गुणवत्ता वाले काम पर ध्यान केंद्रित किया है और यही […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक