नड्डा ने की भाजपा की चुनावी सफलता की प्रशंसा : कहा, ‘मोदी है तो मुमकिन है’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 अक्टूबर 2024। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली जीत की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस की जातिवाद, भाई-भतीजावाद और वंशवाद की राजनीति को खारिज कर दिया है एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के विकास मॉडल के पक्ष में मत दिया है।यहां स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने जम्मू-कश्मीर में पार्टी के प्रदर्शन की भी सराहना की और कहा कि विधानसभा चुनावों में पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ा है क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश के लोगों ने मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया है। 

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस नेता झूठ फैलाने में लगे थे लेकिन लोगों ने उन पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा को जनादेश दिया।” नड्डा ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस की जातिवाद, भाई-भतीजावाद और वंशवाद की राजनीति को खारिज कर दिया है और भाजपा के विकास मॉडल को मत दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की जीत और जम्मू-कश्मीर में मत प्रतिशत में वृद्धि प्रधानमंत्री मोदी में लोगों के विश्वास को दर्शाती है। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ इससे एक बार फिर साबित होता है कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’ और यह मोदी की गारंटी है।” उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने और महाराष्ट्र, झारखंड तथा दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। 

Leave a Reply

Next Post

8 हजार मीटर ऊंची 14 चोटियों पर चढ़ दावा यांगजुम ने बनाया रिकॉर्ड, बनीं पहली नेपाली महिला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 अक्टूबर 2024। पर्वतारोही दावा यांगजुम शेरपा, दुनिया में आठ हजार मीटर ऊंची सभी 14 चोटियों पर चढ़ने वाली पहली नेपाली महिला बन गई हैं। अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं आरोहण महासंघ ने इन सभी चोटियों को आठ हजार मीटर से अधिक ऊंचा माना है।महासंघ के […]

You May Like

टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा