भारतीय सर्कस के पितामह कहे जाने वाले जेमिनी शंकरन का निधन, 99 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 अप्रैल 2023। भारतीय सर्कस के पितामह कहे जाने वाले जेमिनी शंकरन अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। जेमिनी शंकरन ने 99 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। शंकरन उम्र संबंधी बीमारियों के कारण पिछले कुछ दिनों से कन्नूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे जहां रविवार रात उनका निधन हो गया। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भारतीय सर्कस को दुनियाभर में लोकप्रिय बनाने में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए शंकरन की सराहना की। विजयन ने कहा कि उन्होंने भारतीय सर्कस के आधुनिकीकरण में प्रमुख भूमिका निभाई। जेमिनी शंकरन एक उम्दा कलाकार होने के साथ ही जेमिनी और जंबो सर्कस कंपनियों के संस्थापक भी थे। वह भारत के सबसे पुराने सर्कस कलाकार माने जाते हैं। उन्होंने एक सर्कस कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया और देश-विदेश में विभिन्न स्थानों पर अपने करतब दिखाए।

उन्हें एमवी शंकरन नाम से भी जाना जाता था। उनके जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, मोरारजी देसाई, राजीव गांधी, मार्टिन लूथर किंग, माउंटबेटन और अंतरिक्ष यात्री वेलेंटीना टेरेशकोवा के साथ बहुत अच्छे संबंध थे। उन्होंने इंडियन सर्कस फेडरेशन के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। शंकरन का जन्म 13 जून साल 1924 को केरल के कोलास्सेरी, थालास्सेरी में हुआ था। साल 1938 में सर्कस कला के प्रति अपने जुनून के कारण वे इसमें शामिल हुए थे। इसी बीच उन्होंने सेना में भी अपनी सेवाएं दीं।

Leave a Reply

Next Post

ब्राह्मण-वैश्य वोटरों को साधने की रणनीति, भाजपा ने जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों पर फिर जताया भरोसा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 24 अप्रैल 2023। भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में नगर निगम महापौर चुनाव में अपने परंपरागत ब्राह्मण और वैश्य वोट बैंक को साधने की कोशिश की है। पार्टी ने 17 में से पांच नगर निगम में ब्राह्मण और पांच में वैश्य […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग