कुपोषण से मुक्त हुई स्वरा, अब बार-बार बीमार भी नहीं पड़ती

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 7 सितंबर 2020। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से दो वर्ष 10 माह की स्वरा कुपोषण से मुक्त हो गई है। उसका वजन लगातार बढ़ रहा है और वह बार-बार बीमार भी नहीं पड़ती। उसके स्वास्थ्य में तेजी से हो रहे सुधार से उसके परिवार वालों की चिंता दूर हो गई है।
मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का शुभारंभ 2 अक्टूबर 2019 को जिले के सभी एकीकृत बाल विकास परियोजना क्षेत्रों में हुआ था। योजना के तहत मध्यम कुपोषित व गंभीर कुपोषित बच्चों का चयन कर उन्हें रेडी टू ईट के अतिरिक्त विशेष आहार पौष्टिक लड्डू के रूप में प्रदाय किया जा रहा है। योजना के तहत कु.स्वरा माता श्रीमती कुमारी बाई पिता मानु गौड़ आंगनबाड़ी केन्द्र एरमसाही 3 सेक्टर दर्राभाठा, एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत का चयन मध्यम कुपोषित बच्चे के रूप में किया गया था। कु.स्वरा को जब अक्टूबर 2019 में इस योजना के तहत शामिल किया गया था तब उसकी उम्र 2 वर्ष 10 माह थी और वजन 9.900 ग्राम था और स्वरा का वजन लगातार कम हो रहा था।

योजना के जोड़ने के पश्चात कार्यकर्ता, सहायिका एवं पर्यवेक्षक द्वारा सतत् रूप से बालिका के घर जाकर उसे कुपोषण से मुक्त करने के लिये शासन की योजनाओं का लाभ दिया गया। बाल संदर्भ योजना के तहत आवश्यक दवाई प्रदान की गयी तथा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत अतिरिक्त आहार के रूप में पौष्टिक लड्डू उसे नियमित रूप से खिलाया गया। बालिका के परिवार को साफ-सफाई व पौष्टिक आहार का नियमित सेवन कराने के लिये पे्ररित किया गया जिससे स्वरा का भोजन के प्रति अभिरूचि बढ़ी और परिवार को पोषक तत्वों की महत्ता का ज्ञान हुआ फलस्वरूप स्वरा का वजन बढ़ने लगा, 6 माह पश्चात उसका वजन 12.200 किलोग्राम हो गया। स्वरा पहले बार-बार बीमार होती थी, अब उसके स्वास्थ्य में सुधार होने के कारण अब वह बीमार नहीं पड़ती है। बालिका के परिवार को भोजन में विविधता लाकर उसे रूचिपूर्ण बनाने और किचन गार्डन में पौष्टिक सब्जी लगाकर उसका सेवन करने के बारे में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियमित रूप से उन्हें सलाह देती है।

Leave a Reply

Next Post

आगरा में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग,आसपास के घर खाली कराए गए, लपटों पर काबू पाने के लिए एयरफोर्स से मांगी गई मदद

शेयर करेआगरा 07 सितंबर 2020। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार की दोपहर अगल-बगल स्थित दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें काफी ऊंचाई तक ऊपर उठ रही हैं। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत है। कई किलोमीटर तक आग की लपटें दिख रही हैं। यह मामला […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार