अब कटरा-श्रीनगर जाना होगा आसान, दिल्ली से घाटी तक का सफर होगा तेज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 02 जनवरी 2024। अगर आप न्यू ईयर पर बर्फीली वादियों की सैर करने जाने वाले हैं, तो थोड़ा सा इंतज़ार कीजिए। दरअसल, नॉर्दर्न रेलवे ने 203 किमी लंबे कटरा-श्रीनगर रूट के लिए तीन नई यात्री ट्रेनों की घोषणा की है। इसके तहत, यदि आप दिल्ली से कटरा और फिर श्रीनगर तक यात्रा करते हैं, तो वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए लगभग 800 किमी का सफर 12 घंटे 20 मिनट में पूरा होगा। वहीं, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों से यात्रा करने पर यह समय 14 से 16 घंटे तक हो सकता है। हालांकि, रेलवे ने नई ट्रेनों की बुकिंग की तारीख का अभी तक ऐलान नहीं किया है। इस रूट पर सबसे बड़ी बाधा टी-33 टनल में पहाड़ से पानी के लीकेज की समस्या थी, जो तीन महीने पहले ही हल हो गई, और तब से ट्रैक का काम शुरू हो सका।

इस समय पर वापसी के लिए चलेगी ट्रेन-

श्रीनगर से पहली मेल एक्सप्रेस सुबह 8:45 चलेगी, जो दोपहर 12 बजे कटरा पहुंचेगी। फिर वंदेभारत दोपहर 12:45 बजे रवाना होगी और 3:55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद एक और मेल दोपहर 3:10 बजे चलेगी, जो शाम साढ़े 6 बजे पहुंचेगी।

पहली ट्रेन वंदे भारत चलेगीबीच में स्टेशन होंगे…

कटरा-श्रीनगर रूट पर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है, जिसे “श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-श्रीनगर ट्रेन” नाम दिया गया है। यह ट्रेन सेमी हाईस्पीड होगी और 70-75 किमी/घंटे की गति से चलेगी। इस ट्रेन का रास्ता रियासी, सवालकोट, संगलदान, रामबन, बनिहाल, काजीगुंज और विजवेहरा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगा।

Leave a Reply

Next Post

अदिति गोवित्रिकर ने कायम की  'दिमाग के साथ सुंदरता' की सर्वोत्कृष्ट मिसाल 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 03 जनवरी 2025। अभिनेत्री अदिति गोवित्रिकर भारतीय मनोरंजन उद्योग से ताल्लुक रखने वाले सबसे सम्मानित अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्हें वैश्विक स्तर पर देश को गौरवान्वित करने के लिए जाना जाता है। एक अभिनेत्री होने के अलावा, वह एक डॉक्टर और […]

You May Like

लद्दाख में नए दौर की शुरुआत: वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 को लेंगे शपथ....|....'दुनिया जंगल के कानून पर वापस नहीं जा सकती', चीन ने US-इस्राइल के ईरान युद्ध की निंदा की....|....बांग्लादेश: कोमिल्ला में मंदिर के पास विस्फोट, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश; तीन घायल....|....भारत-यूएस व्यापार समझौते पर 3-4 माह में लग सकती है मुहर, कोर्ट के झटके के बावजूद जारी रहेगी डील....|....LPG गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने विदेश नीति पर उठाए सवाल, महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन....|.... 'हिंदुत्व पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक', गडकरी ने बताया क्यों महान देशभक्त थे सावरकर....|....दार्जिलिंग में गूंजा संथाल समाज का इतिहास, राष्ट्रपति बोलीं- प्रकृति-विकास का संतुलन बनाए रखें....|....'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी