बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की बैठक, टी-20 वर्ल्ड कप समेत 14 सूत्रीय एजेंडे पर होगी चर्चा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली। मंजूरी न मिलने के बावजूद बिहार क्रिकेट लीग का आयोजन करने के बाद बीसीसीआई 16 अप्रैल को होने वाली अपनी शीर्ष परिषद की बैठक में देश में टी-20 प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए कार्यकारी समूह गठित कर सकता है। बिहार क्रिकेट संघ ने पिछले महीने लीग का आयोजन किया था। बीसीसीआई ने लीग के बीच में बताया था कि वह आवश्यक मंजूरी के बिना टूर्नामेंट आयोजित कर रहा है लेकिन इसके बावजूद लीग नहीं रोकी गई थी। 

बैठक के 14 सूत्रीय एजेंडे में भारतीय महिला टीम के सहयोगी स्टाफ की नियुक्ति भी शामिल है। महिला टीम छह साल में पहली बार टेस्ट खेलने के लिए तैयार है। उसके इस साल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने की संभावना है। यह देखना होगा कि मुख्य कोच डब्ल्यूवी रमन के कार्यकाल को बढ़ाया जाता है या बीसीसीआई इस पद के लिए नए आवेदन मंगवाता है। 

बीसीसीआई इसके अलावा भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले कर और वीजा मामलों पर भी फैसला ले सकता है। ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करने के आईसीसी के प्रयासों पर भी भारतीय बोर्ड अंतिम फैसला कर सकता है। यदि वह क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने का समर्थन करता है तो इसके लिए उसे अपनी स्वायत्तता छोड़नी पड़ सकती है और वह राष्ट्रीय खेल महासंघ बन सकता है। इसके अलावा भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद को मान्यता प्रदान की जा सकती है।

Leave a Reply

Next Post

राहत आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से आपदा प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 08 अप्रैल 2021। छत्तीसगढ़ शासन की राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव एवं राहत आयुक्त सुश्री रीता शांडिल्य ने आज मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रायगढ़, राजनांदगांव, रायपुर एवं सुकमा के आपदा प्रबंधन के नोडल अधिकारियों से आपदा मित्र […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग