कोका-कोला के “हाफटाइम शो” में खेल, संगीत और संस्कृति का संगम 

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

(अनिल बेदाग)

मुंबई 05 नवंबर 2025। नवी मुंबई में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल के दौरान कोका-कोला का “हाफटाइम शो” जोश और संगीत से भरपूर रहा। कोक स्टूडियो भारत के लोकप्रिय गायक आदित्य गढ़वी ने अपने हिट गीत “खलासी” और “मीठा खारा” परफॉर्म कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कोका-कोला के इस इनोवेटिव कैंपेन ने ब्रेक को एक उत्सव में बदल दिया — जहां क्रिकेट, संगीत और दोस्ती का संगम दिखा।

कोका-कोला इंडिया के शांतनु गंगाने ने कहा कि आज के दर्शक खेल के साथ भावनात्मक जुड़ाव चाहते हैं, और कोक स्टूडियो भारत इसी भावना को मंच देता है। आईसीसी के अनुराग दहिया ने भी कहा कि यह साझेदारी खेल और संस्कृति को जोड़कर क्रिकेट अनुभव को नई ऊँचाई दे रही है। ब्लिंकिट के “कोक एट हाफ प्राइस” ऑफर ने हाफटाइम को और भी खास बना दिया — एक पल जब हर कोई बोला, “कोक पकड़ो और जश्न में शामिल हो जाओ!”

Leave a Reply

Next Post

बीजापुर में विकास की दस्तक: नक्सल प्रभावित 7 गांवों में पहली बार लगा मेगा हेल्थ कैंप, ग्रामीणों को मिला उपचार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजापुर 05 नवंबर 2025। कभी माओवाद की छाया में सिमटे बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के इन्द्रावती नदी पार बसे गांवों में अब विकास की नई सुबह दिखने लगी है। छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति 2025 के सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर नजर आने लगे […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस