जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सड़क हादसा, खाई में गिरा ट्रक, चार लोगों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर 20 अक्टूबर 2023। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। यह ट्रक राजस्थान के गंगानगर जिले में पंजीकृत हैं। जम्मू पुलिस ने बताया है कि सेब से लदा एक ट्रक श्रीनगर से जम्मू जा रहा था। इस दौरान वह झज्जर कोटली पुल के डिवाइडर से टकराकर 80 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक समेट चार लोगों की मौत हो गई। ट्रक के दस्तावेज के आधार पर मृतकों की जानकारी निकाली जा रही है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पहुंच गई। बचाव और राहत कार्य करना शुरू कर दिया। ट्रक के मलबे से निकाल कर चार लोगों को जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां सभी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सुबह करीब ढाई बजे हुई इस दुर्घटना को लेकर जम्मू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चिकित्सीय और कानूनी औपचारिकाताएं पूरी की जा रही हैं।

…तो इसलिए हुई मौत
पुलिस ने बताया कि ट्रक में सेब लदे होने के कारण दबाव अधिक हो गया। वह दबाव सही नहीं पाया और ट्रक टूट गया। इसके कारण ही इसमें सवार चालक, परिचालक सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जिस जगह यह हादसा हुआ है। वह जम्मू से श्रीनगर का पुराना मार्ग है। इसका इस्तेमाल अब बहुत कम हो रहा है।

Leave a Reply

Next Post

'मौद्रिक नीति को सक्रिय रूप से मुद्रास्फीति पर लगाम लागानी चाहिए', आरबीआई गवर्नर ने कही ये बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 अक्टूबर 2023। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को इस बात पर जोर दिया कि मौद्रिक नीति को सक्रिय रूप से मुद्रास्फीति पर लगाम लगाने वाली होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके ऐसा होने से ही जुलाई में 7.44 […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर