कोविड पेंशेंट फीडबैक रिपोर्ट : ‘संस्था वार हुई रैंकिंग में कोरिया जिले ने पूरे प्रदेश में हासिल किया दूसरा रैंक, कोविड हॉस्पिटल की सुविधाओं से मरीज संतुष्ट’

indiareporterlive
शेयर करे

कलेक्टर एसएन राठौर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य टीम कर रही बेहतरीन काम

कलेक्टर ने इस उपलब्धि पर सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं जिले की जनता को बधाई की प्रेषित

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरिया 19 अक्टूबर 2020। कलेक्टर एसएन राठौर के सतत मार्गदर्शन में कोरिया जिले ने 104 दृ कोविड पेंशेंट फीडबैक रिपोर्ट में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं के आधार पर पूरे प्रदेश में दूसरा रैंक हासिल किया है। राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के मध्य संस्थावार की गई इस रैंकिग में कोरिया जिले के कंचनपुर स्थित कोविड केयर हॉस्पिटल को 81.57% सकारात्मक फीडबैक के साथ पूरे प्रदेश में दूसरा रैंक मिला है। कलेक्टर श्री राठौर ने इस अवसर पर कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा एवं उनकी स्वास्थ्य टीम की कर्मठता का परिणाम है कि जिले को यह उपलब्धि मिली है।

संस्थावार हुई इस रैंकिंग में टॉप 5 में दुर्गकोंदुल कांकेर प्रथम, कोविड केयर हॉस्पिटल कोरिया दूसरे, एमसीएच सुकमा तीसरे, एम्स रायपुर चैथे तथा सेक 9 हॉस्पिटल दुर्ग पांचवे स्थान पर है। फीडबैक सर्वे प्रश्नावली के आधार पर रैंकिंग तय की गई है। 104 हेल्पलाइन नंबर के जरिये किये गये इस टेलीफोनिक फीडबैक सर्वे में कोरोना से बचाव एवं इलाज के संबंध में जिले के कोविड अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधा एवं चिकित्सा को शामिल किया गया है। साथ ही भोजन एवं पेयजल आपूर्ति, मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तथा सैनिटाइजेशन का कार्य शामिल हैं।

कलेक्टर एसएन राठौर ने इस उपलब्धि पर जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं समस्त जनता को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि यह पूरे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। कंचनपुर स्थित कोविड हॉस्पिटल में हमारे स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा कोरोना का सफल इलाज किया जा रहा है। जिले में ट्रु नॉट लैब के होने से शीघ्र टेस्टिंग भी संभव हुई है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य कर्मियों की तत्परता एवं अथक मेहनत का ही परिणाम है। कोविड हॉस्पिटल की सुविधाओं को सुचारू रूप से उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सर्वे में शामिल होने वाले नागरिकों को भी सहयोग हेतु धन्यवाद दिया।  

इस उपलब्धि पर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि कलेक्टर श्री राठौर के मार्गदर्शन में जिले को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई प्रेषित की है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार कोरिया जिले में कोविड हास्पिटल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार निरंतर चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है। साथ ही होम आइसोलेशन की सुविधा भी मरीजों को दी जा रही है। अस्पताल में आईसीयू, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बेड भी उपलब्ध हैं। साथ ही जिले में मोबइल मेडिकल यूनिट भी कोरोना जांच हेतु संचालित की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू 20 अक्टूबर दुर्ग जिले विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 19 अक्टूबर 2020। गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू 20 अक्टूबर मंगलवार को दुर्ग जिले के दुर्ग विकासखण्ड के विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री साहू सवेरे 10 बजे रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 11 बजे मैत्री […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार