अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, 2 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 जुलाई 2021। अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी ग्राहकों को झटका दिया है। मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। इसमें दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमत 11 जुलाई 2021 यानी कल से लागू होगी। कोरोना काल में महंगाई से जनता पहले ही परेशान है। खाने-पीने के सामान से लेकर पेट्रोल-डीजल तक महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ा है। उच्च इनपुट लागत के कारण कंपनी ने दूध के दाम बढ़ाए हैं। कंपनी ने आखिरी बार दिसंबर 2019 में दूध की कीमतें बढ़ाई थीं। मदर डेयरी ने कहा कि नई कीमतें दूध के सभी प्रकार पर लागू होंगी।  कंपनी ने बयान में कहा कि, ‘कंपनी कुल इनपुट लागत पर मुद्रास्फीति के दबाव का सामना कर रही है, जो पिछले एक साल में कई गुना बढ़ गई है, साथ ही महामारी के कारण दूध उत्पादन भी प्रभावित हुआ है।’

दिल्ली एनसीआर में एक लीटर फुल क्रीम मिल्क अब 55 रुपये के बजाय 57 रुपये में मिलेगी। टोन्ड मिल्क की कीमत 45 रुपये से बढ़कर 47 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पिछले एक साल में, कृषि कीमतें आठ से 10 फीसदी तक बढ़ गई हैं और इनके साथ ही प्रसंस्करण, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स की बढ़ती परिचालन कीमतों की मार भी पड़ी है। मदर डेयरी ने कहा कि, ‘यह ध्यान देना होगा कि पिछले तीन-चार हफ्तों में अकेले दूध की कृषि कीमतों में लगभग चार फीसदी की वृद्धि हुई है। पिछले एक साल में दूध की खरीद के लिए ज्यादा कीमतें चुकाने के बावजूद, उपभोक्ताओं के लिए कीमत नहीं बढ़ाई गई थी।’ दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी रोजाना 30 लाख लीटर से ज्यादा दूध बेचती है।

अमूल ने भी बढ़ाए थे दाम

मालूम हो कि एक जुलाई 2021 से अमूल ने भी दूध के दाम में इजाफा किया था। गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने अमूल दूध की कीमतों में सभी ब्रांडों के लिए दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसी के साथ अब अमूल गोल्ड 58 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलता है। 

इन पर पड़ेगा असर

दूध के दामों में इजाफा होने से घी, पनीर, मक्खन, चीज, लस्सी और छाछ के अलावा मिठाई, चॉकलेट आदि की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। दूध के दाम बढ़ने का असर आम आदमी की रसोई पर देखने को मिलेगा, क्योंकि इसकी खपत प्रत्येक परिवार में रोजाना होती है। 

Leave a Reply

Next Post

चीन की नई चाल: जेनेटिक इंजीनियरिंग से सैनिकों को ताकतवर बना रहा ड्रैगन, अमेरिका भी चिंतित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 जुलाई 2021। चीन अपने नापाक मंसूबों को पूरा करने के लिए किस हद तक जा सकता है, उसकी एक और बानगी देखने को मिल रही है। चीन अपने सैनिकों को शक्तिशाली बनाने के लिए ऐसा काम कर रहा है, जिससे अमेरिका की […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां